फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के लोगों के लाइफस्टाइल से हम सभी प्रभावित होते हैं और हम सभी कही न कही बॉलीवुड सितारों जैसे शानदार जीवन जीने की चाह रखते हैं। लेकिन जरूरी नहीं जैसा दिखता हो बिल्कुल वैसा हो भी। कई बार ये लोग बाहर से जितने खुश और स्टाइलिश दिखते हैं उनकी जिंदगी में अंदर उतना ही अंधेरा होता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर गंदे नशों की लत तक इंडस्ट्री के कई ऐसे राज है जो हमेशा छुपाए जाते हैं। इंडस्ट्री में कामयाब एक्ट्रेस को शोहरत और नाम तो मिलता है लेकिन इस कामयाबी के पीछे कई बार उनका कोई दर्द या लत छिपी होती है। कई एक्ट्रेस शोहरत के चलते, किसी को धोखा, तो कई कामयाबी का ग्राफ गिरते देख शराब को अपने जीवन की एक जरुरत बना लेती हैं। इसकी लत से उनकी सेहत, करियर और निजी जिंदगी तक बर्बाद हुए हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में अचानक निधन हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीदेवी की मौत एक हादसा है। उनकी मौत बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने से डूबकर हुई। उनके शरीर में शराब के कण पाए गए हैं। जिसे लेकर कहा जा रहा है शराब के नशे में दुर्घटनावश पैर फिसल कर बाथटब में गिरने से उनकी मौत हुई थी। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी कई जानमानी अदाकारों के बारे में बताएंगे जिनको शराब की लत के चलते दुनिया को अलविदा कहनाी पड़ा...
विज्ञापन
2 of 5
meena kumari
मीना कुमारी
मीना कुमारी एक मशहूर और सफल अभिनेत्री थी, लेकिन शराब की बुरी लत के चलते 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कहा जाता है अपने आखिरी के सालों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं। इससे उभरने के लिए कुछ नहीं कर पाई। शराब की वजह से उनका लीवर खराब हो गया और उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
parveen
परवीन बॉबी
हिंदी फिल्मों में 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमर्स एक्ट्रेस रही परवीन बॉबी की जिंदगी भी ड्रग्स के चलते बर्बाद हो गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महेश भट्ट से ब्रेकअप से वह बहुत आहत हुई थी। ब्रेक अप के बाद परवीन को शराब और LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स की लत लग गई थी। कहा जाता है कि ड्रग्स और शराब के कारण ही परवीन बॉबी की मौत हुई थी।
4 of 5
दिव्या भारती
दिव्या भारती
दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि उनकी मौत को लेकर अब तक एक मिसट्री ही बनी हुई है, पर जिस दिन दिव्या की मौत हुई थी उस दिन भी उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। दिव्या की मृत्यु को पुलिस जांच में तो एक्सीडेंट ही पाया गया। जांच में ये भी सामने आया कि वह नशे में थीं और खुद को संभाल नहीं पाई और नीचे गिर गईं।
इंडस्ट्री की सेक्स सिंबल मानी जाने वाली एक्ट्रेस सिल्क स्मिता को एक समय में इतनी कामयाबी मिली जिसकी उन्होंने कभी खुद उम्मीद नहीं की थी। एक वक्त था जब वह इंडस्ट्री में छा गईं लेकिन कुछ ही समय बाद जैसे ही उनका करियर ग्राफ नीचे गिरने लगा वह अपने आप को संभाल नहीं पाईं। उन्हे प्यार में भी धोखा मिला जिसके बाद वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस नहीं कर सकीं और शराब के नशे में डूब गईं। फिर एक दिन चेन्नई स्थित उनके अपार्टमेंट में उनका मृत शरीर पाया मिला।