फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के इन 5 एहसानों के तले ताउम्र दबा रहेगा बॉलीवुड, दिलों में जिंदा रहेगी 'चांदनी'

Tue, 27 Feb 2018 09:17 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sridevi
फिल्म 'लम्हे' का सुपरहिट गाना 'मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा' आज भी शादी-ब्याह के मौकों पर बजते हैं। पर क्या आपको पता है कि इस गाने के दौरान श्रीदेवी ने जो राजस्थानी ड्रेस पहनी वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है? फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला को इसके लिए साल 1992 में 'बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन' का अवॉर्ड दिया गया था।

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी दमदार एक्टिंग और यादगार किरदारों के लिए हमेशा याद की जाएंगी। मगर फैशन और लाइफस्टाइल के मामले में उनके इन 5 योगदानों के लिए सिने जगत, खासकर हीरोइनें हमेशा एहसानमंद रहेंगी...
विज्ञापन

2 of 6
sridevi
आम्रपाली आउटफिट
बॉलीवुड में आम्रपाली स्टाइल की आउटफिट सबसे पहले एक्ट्रेस वैजयन्ती माला ने फिल्म 'आम्रपाली' (1966) में पहनी थी। पर जब इसके सालों बाद फिल्म 'हिम्मतवाला' (1983) में श्रीदेवी ने यह ड्रेस पहनी तो यह इतनी पॉपुलर हुई कि ना सिर्फ बाकी डिजाइनर्स बल्कि खुद उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'नगीना' (1986) ने इसे रिपीट किया। हालांकि, रेखा ने अपनी फिल्म 'उत्सव' (1984) में भी यही कॉस्ट्यूम पहनी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में बिकीनी स्टाइल आम्रपाली आउटफिट का क्रेडिट श्रीदेवी को दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Sridevi
कलर्ड कॉन्टैक्ट लेंस
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में रंग-बिरंगे कॉन्टैक्ट लेंस का चलन भी श्रीदेवी ने ही शुरू किया। फिल्म 'नगीना' में उन्होंने नागिन का रोल निभाने के लिए नीले रंग की कॉनेटैक्ट लेंस पहनी थी। इसे बाद फिल्म 'खुदा गवाह' और 'बाजीगर' में एक्टर्स तक ने कॉन्टैक्ट लेंस पहने। 

4 of 6
Sridevi
शिफॉन साड़ी
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नीले रंग की पारदर्शी शिफॉन साड़ी पहनकर श्रीदेवी ने जिस तरह परफॉर्म किया, उसने साबित कर दिया कि साड़ी में भी एक महिला सम्मोहक लग सकती है। इसके बाद फिल्म 'चांदनी' में जब उन्होंने एक से बढ़कर एक शिफॉन साड़ियां पहनीं तो वे इतनी लोकप्रिय हुईं कि उस वक्त पूरा बाजार शिफॉन साड़ियों से पट गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
वैनिटी वैन
ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेती और बेंटले जैसी लग्जरी कारों की शौकीन रहीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई। उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी। उस वक्त एक ही वैनिटी मुंबई में हर जगह शूटिंग के लिए जाया करती थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले जब रिमोट लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग होती थी तो हीरोइनों को कॉस्ट्यूम बदलने के लिए किसी के घर में जाना पड़ता था, यहां तक कि वॉशरूम तक के लिए पेड़ या झाड़ियों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
1 करोड़ की फीस
श्रीदेवी बॉलीवुड की वह पहली हीरोइन रहीं जिन्होंने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की थी। हालांकि, वह फिल्म कभी बन ना सकी। फिर भी 1985 से 1992 तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की रकम लगभग एक करोड़ के करीब ही रही। 15 सालों के गैप के बाद जब उन्होंने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से कमबैक किया तो उनकी फीस 3.5 से 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें