फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Quotes: महापुरुषों को इन प्रेरणादायक वचनों को अपनाएं, 2026 में सफलता मिलना तय

Thu, 01 Jan 2026 12:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026 Quotes: नए साल की असली शुरुआत, सही विचार से होती है। यहां कुछ महापुरुषों के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपना लिया तो जीवन में सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Amar ujala
New Year 2026 Quotes: आज से नया साल 2026 शुरू हो गया है। इतिहास गवाह है कि हर बड़ा बदलाव पहले विचारों में जन्म लेता है। महापुरुषों के प्रेरणादायक वचन वही दीपक हैं, जो अंधेरे समय में भी रास्ता दिखाते हैं। महात्मा गांधी का सत्य और अनुशासन, स्वामी विवेकानंद का आत्मविश्वास, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सपना देखने का साहस, भगत सिंह का निर्भीक चिंतन ये सभी वचन आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपने समय में थे। जब दुनिया तेजी से बदल रही हो, तब परंपरा से उपजे विचार हमें जड़ देते हैं और भविष्य की उड़ान के लिए मजबूत पंख भी।

2026 में सफलता कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सही सोच, सही दिशा और निरंतर प्रयास का परिणाम होगी। अगर इस नए साल हम महापुरुषों के विचारों को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि जीवन में उतारें तो असफलता खुद रास्ता छोड़ देगी। यह साल उन लोगों का होगा, जो बहाने नहीं, सिद्धांत चुनते हैं, जो शॉर्टकट नहीं, चरित्र पर भरोसा करते हैं। नए साल की असली शुरुआत, सही विचार से होती है। यहां कुछ महापुरुषों के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपना लिया तो जीवन में सफलता जरूर मिलेगी।

 
विज्ञापन

2 of 6
अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
----------

अनुभव एक महान शिक्षक है,
इसलिए गलतियों से डरो नहीं, 
उनसे सीख लो।

महात्मा गांधी

-------------
विज्ञापन

3 of 6
अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
-------------------

जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे।
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो,
तुम कमजोर हो जाओगे
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो,
तुम ताकतवर हो जाओगे।

स्वामी विवेकानंद

-----------------

4 of 6
अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
------------------------

जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो,
वो कामयाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

-----------------------------
विज्ञापन

5 of 6
अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
-------------------------

दूसरों के साथ मिलकर खाना चाहिए
और एकता के साथ रहना चाहिए।

गुरु नानक देव

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दलाई लामा के विचार - फोटो : Amar Ujala
-------------------------------

सच्चा नायक वो है जो क्रोध और घृणा पर विजय प्राप्त करता है।

दलाई लामा

----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें