Handmade Greeting Cards: नया साल आने वाला है। साल का स्वागत लोग उत्साह और खुशी के साथ करते हैं। यह अवसर नई उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक होता है। इस दिन को लोग अपने परिवार, दोस्तों और परिजनों के साथ धूमधाम से मनाते हैं। लोग पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। साथ ही लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। जो प्रियजन दूर रहते हैं उन्हें काॅल, संदेश या सोशल मीडिया के जरिए बधाई भेजी जाती है। वहीं नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड का भी चलन है।
सालों से न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड का चलन रहा है, जिसमें लोग अपनी भावनाओं को लिखकर प्रियजनों तक पहुंचाते हैं। बाजार में कई तरह के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध हैं, जो विभिन्न कीमतों पर मिल जाते हैं। हालांकि हाथ से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड की बात ही कुछ और होती है। ये परिजनों के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की तरह होता है, जिसमें आपकी भावनाएं झलकती हैं। घर पर खुद से बनाए ग्रीटिंग कार्ड को देकर प्राप्तकर्ता को खास महसूस कराया जा सकता है। यहां आपको घर पर बाजार जैसी डिजाइन के आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं।