फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party 2025: घर पर है नए साल की पार्टी तो इस लिस्ट के मुताबिक शुरू कर दें तैयारी

Mon, 30 Dec 2024 02:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां आपको नए साल की पार्टी का आयोजन करने के लिए तैयारियों की लिस्ट दी जा रही है, जिसके अनुरूप आप सारी व्यवस्था कर सकते हैं। ये चेकलिस्ट आपकी पार्टी को सफर और यादगार बनाएगी। 
विज्ञापन
1 of 7
नए साल की पार्टी की तैयारियों के लिए लिस्ट देखें - फोटो : Amar Ujala
New Year Party 2025: नया साल आने वाला है। साल की शुरुआत धूमधाम तरीके से करने के लिए लोग साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को या साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को पार्टी करते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पर लजीज पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। नृत्य व संगीत का आनंद लेते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। दोस्त नए साल की पार्टी पर घर के बाहर कहीं किसी रेस्तरां या क्लब जाते हैं लेकिन कुछ लोग घर पर ही नए साल की पार्टी आयोजित करते हैं, जिसमें अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को शामिल करते हैं। 

हालांकि एक अच्छी न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने के लिए पहले से कुछ तैयारियां योजनाबद्ध तरीके से करनी होती है, ताकि पार्टी में कोई कमी न रह जाए। यहां आपको नए साल की पार्टी का आयोजन करने के लिए तैयारियों की लिस्ट दी जा रही है, जिसके अनुरूप आप सारी व्यवस्था कर सकते हैं। ये चेकलिस्ट आपकी पार्टी को सफर और यादगार बनाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
थीम तय करें - फोटो : Adobe stock
थीम तय करें

वैसे तो नए साल की पार्टी के लिए थीम रखना वैकल्पिक है यानी पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ खास और अलग करने के लिए एक थीम पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। थीम पार्टी के लिए आपको एक थीम तय करनी होती है, जैसे बाॅलीवुड, रेट्रो या ब्लैक एंड व्हाइट थीम। आप अपनी नए साल की पार्टी के लिए ड्रेस कोड का भी निर्धारण कर सकते हैं जैसे कैजुअल, फॉर्मल या कलर कोडेड।
विज्ञापन

3 of 7
मेहमानों की लिस्ट और निमंत्रण  - फोटो : Adobe Stock
मेहमानों की लिस्ट और निमंत्रण 

पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो जरूरी है कि पार्टी में किसे बुलाना है, उसकी एक लिस्ट बना लें। पार्टी में कितने लोग शामिल हो रहे हैं, लिस्ट के मुताबिक उसकी गणना कर लें। गेस्ट लिस्ट को देखकर सबको पार्टी के लिए निमंत्रण देना न भूलें। पहले से ही अपनी पार्टी के लिए दोस्तों और परिवार को इनवाइट करें। इस दौरान तारीख और समय कंफर्म करें। 

4 of 7
पार्टी की सजावट - फोटो : instagram
पार्टी की सजावट

किसी भी पार्टी या खास मौके की जान उसकी सजावट होती है। पार्टी की सजावट के लिए आप घर पर फेयरी लाइट्स, गुब्बारे,  मोमबत्तियां, नए साल के बैनर,  ग्लिटर या पार्टी पाॅपर्स आदि की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके  अलावा फोटो बूथ कार्नर बना सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
संगीत और मनोरंजन  - फोटो : Adobe Stock
संगीत और मनोरंजन 

पार्टी बिना संगीत के अधूरी लगेगी। इसलिए पहले से नए साल की पार्टी के लिए प्लेलिस्ट बना लें। ब्लूटूथ स्पीकर या डीजे सेटअप की व्यवस्था कर लें। अपने बजट के मुताबिक पार्टी में मनोरंजन को बढ़ाने के लिए कराओके मशीन या डांस फ्लोर, ताश, बोर्ड गेम्स या डंब शराड्स  आदि की तैयारी कर लें ताकि पार्टी को एन्जाॅय कर सकें।
विज्ञापन

6 of 7
खाना और ड्रिंक्स - फोटो : Adobe stock
खाना और ड्रिंक्स

कोई भी पार्टी लजीज खाने के बिना पूरी ही नहीं हो सकती है। नए साल की पार्टी के लिए एक मेन्य तय कर लें। स्नैक्स या स्टार्ट्स में क्या होना चाहिए जैसे चाट, समोसे, पिज्जा। ड्रिंक्स में चाय-काॅफी, जूस या कोल्ड ड्रिंक्स, नए साल के लिए केक, डिनर के लिए पुलाव, पनीर टिक्का, नूडल्स आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पार्टी के लिए तैयारियां - फोटो : Adobe stock
बैठने की व्यवस्था

कितने मेहमान आ रहे हैं और वह कहां बैठेंगे। उनके लिए पर्याप्त कुर्सियों और टेबल की व्यवस्था करें। इसके साथ ही कटलरी और डिस्पोजेबल आइटम्स जैसे ग्लास, प्लेट्स और नेपकिन की व्यवस्था भी करें। ये सब मेहमानों की संख्या के मुताबिक पहले से ही व्यवस्थित कर लें ताकि किसी चीज की कमी न हो।

अन्य व्यवस्था

नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तस्वीरें और वीडियो को कैप्चर करने के लिए कैमरे की व्यवस्था या मोबाइल में फुल चार्जिंग आदि रखें। डस्टबिन की व्यवस्था करें,  उसे पहले से खाली रखें। सैनिटाइजर और  टिशू का इंतजाम रखें। साफ-सफाई पहले से कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें