फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर भूल से भी न करें ये पांच काम, वरना जश्न का मजा हो जाएगा खराब

Sun, 31 Dec 2023 12:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Year 2024 Celebration - फोटो : Istock
New Year 2024 Dos And Don'ts In Hindi : नए साल के स्वागत की तैयारी हर कोई कर रहा है। नव वर्ष के आगमन के लिए लोग काफी उत्साहित होते हैं। उत्साह में धूमधाम से जश्न मनाते हैं। न्यू ईयर रिज़ॉल्यूशन बनाते हैं लेकिन अक्सर अधिक उत्साह में हमसे कुछ गलतियाँ हो जाती हैं, जिनके कारण साल की शुरुआत ही खराब होती है। नये साल पर घूमने जा रहे हों या घर पर पार्टी कर रहे हों, कुछ बातों को अवॉइड करें। वहीं साल की शुरुआत बेहतर तरीके से करें। आइये जानते हैं कि नये साल पर क्या करें और क्या न करें। 
 
विज्ञापन

2 of 5
online shopping - फोटो : istock
खर्च का रखें ध्यान

अक्सर लोग नये साल को धूमधाम और यादगार तरीके से मनाने के लिए उत्साह में जरूरत से अधिक खर्च कर देते हैं। अपने बजट से ज्यादा व्यय करते समय उन्हें ये बात याद नहीं रहती, लेकिन बाद में पछतावा हो सकता हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सर्दी और जुकाम - फोटो : istock
मौसम कर सकता है सेहत खराब

सर्दी बढ़ गयी है। नए साल पर मौसम बहुत ठंडा हो जाता है। अगर ऐसे मौसम में आप नए साल का जश्न मनाने घर से बाहर किसी पार्टी में या कहीं सफर पर जा रहे हैं तो सेहत का ख्याल रखें। गर्म कपड़े जरूर पहने। लोग उत्साह में वुलन कैप, स्वेटर आदि नहीं पहनते हैं और बाद में बीमार हो जाते हैं। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नशे से रहें दूर

नए साल की पार्टी में तरह-तरह के पकवान और ड्रिंक्स सर्व की जाती है। उत्साह में लोग क्षमता से अधिक ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं। ध्यान रहे जश्न का मतलब जाम से जाम टकराना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल पर पूजा - फोटो : Istock
नए साल पर क्या करें
  • साल की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर एक स्वस्थ लाइफस्टाइल को अपनाकर करें। 
  • नव वर्ष पर बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें। 
  • दोस्तों और परिजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दें। 
  • किसी जरूरतमंद की मदद से साल शुरू करें। 
  • आप मन्दिर जा सकते हैं, या घर पर पूजा कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें