Motivational Quotes By Osho: नया साल जीवन में एक नई सुबह की तरह होता है, जो कुछ नया और बेहतर होने की उम्मीद के साथ शुरू होता है। ऐसे में लोग नववर्ष का स्वागत धूमधाम से करते हैं। साल, महीना और तारीख के साथ ही पूरा कैलेंडर बदलने की खुशी इसलिए भी होती है कि शायद नववर्ष जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाए। लेकिन बदलाव के लिए प्रयास इंसान को ही करना होगा। अच्छे और सकारात्मक बदलाव के लिए महान लोगों के विचारों को अपनाएं। ओशो रजनीश ने कई ऐसे विचार दिए जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जीवन की दिशा और दशा को बदलने में मदद कर सकते हैं। इस नववर्ष 2024 में ओशो के विचारों को जीवन में शामिल करके बेहतर करने का प्रयास करें।