फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: मौज-मस्ती के बीच भूल से भी न करें ये गलतियां, नए साल का जश्न हो जाएगा खराब

Sun, 01 Jan 2023 12:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नए साल 2023 का जश्न - फोटो : Istock
New Year 2023 Avoid These 4 Mistakes : नए साल का आगाज हो gya है। वर्ष 2023 का स्वागत हर कोई उत्साह और उमंग से करने की तैयारी में है। आने वाला साल कई सारी उम्मीदों के साथ आता है। लोग आशा करते हैं कि आगामी वर्ष खुशहाली लाएगा और बीता हुआ साल अपने साथ बुरी यादों, परेशानियों को लेकर चला जाएगा। नए साल में सब कुछ अच्छा होगा इस उम्मीद के साथ लोग वर्ष के आखिरी दिन यानी न्यू ईयर इव को पार्टी करते हैं। जश्न रात 12 बजे तक मनाया जाता है। मतलब घडी की सुइयों पर लोगों की नजर होती है, जो 12 बजते ही साल, महीना, दिन और तारीख बदलने का इंतजार करती रहती हैं। हर कोई नए साल के जश्न को यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए लोग नए साल पर पार्टी करते हैं, यात्रा पर निकलते हैं, अपने परिवार या दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। हालांकि उत्साह के चलते जाने अनजाने अक्सर ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं जो साल के पहले दिन को खराब कर देते हैं। गलती का खामियाजा उन्हें साल की शुरुआत में ही भुगतना पड़ता है और सारी उम्मीदें धरी की धरी रह जाती हैं। इसलिए अगर आप नए साल का जश्न मना रहे हैं तो भूल से भी कुछ गलतियां न करें। आइए उन गलतियों के बारे में जानें, जो नए साल का जश्न खराब कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
न्यू ईयर पार्टी 2023 - फोटो : अमर उजाला
ठंड से बचाव

नए साल का जश्न सर्दियों में मनाया जाता है। दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड होती है। इस बीच लोग रात में पार्टी करते हैं। अक्सर लोग न्यू ईयर पार्टी में स्टाइलिश दिखने के चक्कर में ठंड से बचाव भूल जाते हैं। कड़कड़ाती ठंड में पार्टी करना गलत नहीं, लेकिन खुद को ठंड से न बचाना गलती बन सकता है। ठंड लगने से बीमार हो सकते हैं। इसलिए वुलन कपड़ों को पहनें ताकि ठंड से बच सकें या ऐसी जगह पर पार्टी करें, जो गर्म हो और ठंड लगने से बचाए।
विज्ञापन

3 of 5
नया साल 2023 - फोटो : Social Media
खानपान का रखें ध्यान

नए साल के जोश में होश न खाएं। पार्टी के दौरान अक्सर लोग कुछ ऐसा खा-पी लेते हैं जो उनकी तबीयत खराब कर सकता है। किस तरह का खानपान आपके लिए नुकसानदायक है, इसे ध्यान में रखकर ही सेवन करें। पार्टी में जरूरत से ज्यादा अल्कोहल का सेवन न करें। वैसे तो अल्कोहल सेहत के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन अगर आप ड्रिंक के जरिए ही जश्न का लुत्फ उठा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उतना ही पीएं, जितना संभाल सकें। अधिक शराब के सेवन से अगले दिन हैंगओवर हो सकता है और साल का पहला दिन बर्बाद हो जाएगा।

4 of 5
नया साल 2023 - फोटो : pixabay
कानून का उल्लंघन न करें

अक्सर नए साल के जश्न के बाद ऐसी खबरें सुनने में आती है कि युवा लड़के लड़कियां नए साल की पार्टी के बाद देर रात सड़कों पर शोरगुल करते, लड़ते झगड़ते या कानून का उल्लंघन करते पाए गए। पार्टी के बाद नशे की हालत में गाड़ी ड्राइव करना, अपने होश खो बैठना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना आदि नए साल के बाद खबरों में नजर आने वाली खबरें हैं। जश्न का मतलब मौज मस्ती से है, नियमों के उल्लंघन से नहीं। इसलिए नए साल के जश्न में उत्साह में ऐसा कुछ न करें, जिसके कारण आपकी रात जेल में बीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नया साल 2023 - फोटो : Pixabay
खुद की सुरक्षा न भूलें

नए साल की पार्टी आधी रात के बाद तक चलती है। इस तरह की पार्टीज में अक्सर युवा लड़के लड़कियां शामिल होना पसंद करते हैं। पार्टी के बाद जब लड़के लड़कियों को घर वापसी करनी होती है, तो पार्टी के जोश या थकान के कारण वह अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जैसे लड़कियां अकेले आधी रात घर के लिए रवाना हो जाती हैं या पार्टी में मिले किसी अनजान पर विश्वास करके लिफ्ट ले लेती हैं।

लड़के भी पार्टी के जोश में गलत तरीके से गाड़ी चलाते हैं या देर रात सफर करते हैं। इस तरह की चीजें आपकी सुरक्षा के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। सभी को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। घर जाना है तो किसी विश्वसनीय के साथ जाएं। गाड़ी चलाने की हालत में न हों तो किसी ऐसे की मदद लें जो होश में हो। या फिर अपने परिवार को कॉल करके उन्हें आपको पिक करने के लिए बुला लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें