फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी इन चीजों को न रखें फ्रिज में, हो जाएंगी समय से पहले खराब

Tue, 12 Jan 2021 04:09 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सामान्य तापमान में ही रखे रहने दें - फोटो : Social media

जैसे- जैसे मनुष्य के जीवन में सुविधाएं बढ़ी हैं, वह उन पर निर्भर हो गया है। आजकल कोई भी सब्जी, फल या अन्य वस्तु हो, वो लंबे समय तक खराब न हो इसलिए उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। पके हुए खाने को भी तीन-तीन दिन तक लोग फ्रिज में रखने के बाद खा लेते हैं और इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है इसलिए बहुत जरूरी है कि पहले ये पता कर लें कि किन चीजों को फ्रिज में रखने से नुकसान हो सकते हैं इसलिए उन वस्तुओं को फिर सामान्य तापमान में ही रखे रहने दें। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
छिलका काला पड़ने लगता है - फोटो : Pixabay

नींबू
अधिकतर घरों में नींबू को अन्य सब्जियों के साथ फ्रिज में ही रख दिया जाता है। जबकि नींबू को यदि फ्रिज में न रखकर बाहर ही रखेंगे तो वो लंबे समय तक काम आ सकेगा। नींबू को फ्रिज में रखने से उसका छिलका काला पड़ने लगता है और रस भी जल्दी सूख जाता है इसलिए नींबू को सामान्य तापमान में ही रखें। संतरे को भी फ्रिज में रखने पर ऐसा ही होता है इसलिए इसे भी फ्रिज में न रखें। 

विज्ञापन

3 of 5
ऐसी जगह पर भी शहद को न रखें - फोटो : Pixabay

शहद 
शहद लंबे समय तक खराब नहीं होता है, उसके बावजूद कई सारे लोगों को लगता है कि यह खराब हो जाएगा और उसे फ्रिज में रख देते हैं, जिस वजह से वह अजीब हो जाता है, कई बार स्वाद में भी अंतर महसूस होने लगता है। शहद को फ्रिज में रखने से वह तरल नहीं रह पाता है, वह जम जाता है इसलिए इसे सामान्य तापमान में ही रखें। ऐसी जगह पर भी शहद को न रखें, जहां पर सूरज की सीधी रोशनी पहुंचती हो।

4 of 5
फ्रिज में रखने से यह गलने लगता है - फोटो : Pixabay

टमाटर
टमाटर तो अधिकांश लोगों के घरों में फ्रिज में रखा जाता है। जबकि टमाटर को फ्रिज में रखने से उसके स्वाद पर प्रभाव पड़ता है। इसे फ्रिज में रखने से यह गलने लगता है और कई बार टमाटर में एक अजीब प्रकार की गंध भी आने लगती है इसलिए कोशिश करें कि बहुत ज्यादा टमाटर एक बार में न लें, ताजा टमाटरों का ही उपयोग करें और टमाटरों को सामान्य तापमान में ही रहने दें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसे सामान्य तापमान में ही रखे रहने दें - फोटो : pexels.com
कॉफी
कई सारे लोग कॉफी के पैकेट का एकबार उपयोग करते हैं और इसे फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं होता है। कॉफी फ्रिज के बाहर रखे- रखे कभी खराब नहीं होती है लेकिन यदि इसे फ्रिज में रख दिया तो यह बहुत जल्दी खराब हो सकती है। कॉफी को हवा न लगने दें इसे सामान्य तापमान में ही रखे रहने दें। यह लंबे समय तक चलेगी, बीच में ही इसे फेंकने की नौबत नहीं आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें