फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Rangoli 2022: करने जा रहे कलश स्थापना, तो बनाएं नवरात्रि की ये खास रंगोली डिजाइन

Mon, 26 Sep 2022 12:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
Navratri Special Rangoli: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। लोग अपने घरों के मंदिर में कलश स्थापना करते हैं और मां दुर्गा का स्वागत करते हैं। मान्यता है कि माता दुर्गा नौ दिन के लिए अपने भक्तों के घर पर वास करने आते हैं। इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। लोग उपवास करते हैं। घर पर भजन कीर्तन होते हैं और माता से प्रार्थना करते हैं कि नवदुर्गा उनके घर विराजें। अब अगर माता आपके घर आने वाली हैं, तो खास तैयारी होनी चाहिए। माता के स्वागत में मंदिर की सजावट के साथ ही रंगोली बना सकते हैं। त्योहारों में रंगोली बनाने का अलग ही महत्व है। ऐसे में यहां आपको नवरात्रि की खास रंगोली डिजाइन बताई जा रही हैं, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और फिर कलश स्थापना करके मां दुर्गा का स्वागत कर सकते हैं। ये रही नवरात्रि की रंगोली डिजाइन।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि 2022 रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay
कलश वाली रंगोली 

कलश स्थापना या घटस्थापना के लिए आप इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाकर नवरात्रि उत्सव को खास बना सकते हैं। इसमें कलश, दीप और रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो आटे व चावल से भी रंगोली की गोल आकृति की डिजाइन बना सकते हैं। 

Happy Navratri Wishes: नवरात्रि के नौ दिन भेजें ये आकर्षक शुभकामना संदेश, यहां से करें डाउनलोड
 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि 2022 रंगोली डिजाइन - फोटो : istock
चकोर रंगोली डिजाइन

नवरात्रि के मौके पर इस तरह की चकोर रंगोली डिजाइन आप आसानी से बना सकते हैं। रंग बिरंगे रंगोली के रंगों से घर के द्वार या मंदिर के पास सजावट कर सकते हैं। हरे, नीले और सफेद या लाल पीले रंगों का चयन करके रंगोली को आकर्षक बना सकते है।


 

4 of 5
नवरात्रि 2022 रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock
फूलों की रंगोली 

पीले, नारंगी और सफेद रंग के फूलों की पंखूड़ी से आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। घर के मंदिर के पास या कलश स्थापना वाली जगह पर फूलों से सजी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 

Navratri 2022: जानें देवी मां के 52 शक्तिपीठों के नाम और स्थान, दर्शन के लिए इन शहरों की ओर करें रुख
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
चावल और आटे से रंगोली डिजाइन 

चावल को कई रंगों से रंग कर घर पर ही रंगोली के लिए सामग्री तैयार कर सकते हैं। रंग बिरंगे चावल से भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना आसान और आकर्षक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें