Durga Puja 2022: नवरात्रि के पर्व को उत्साह और उमंग से साथ मनाया जाता है। हर साल नवरात्रि के नौ दिन नवदुर्गा की पूजा होती है। इस दौरान दुर्गा पंडाल सजते हैं। माता दुर्गा की भव्य और विशाल प्रतिमाएं सजती हैं। मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। भारत के अलग अलग राज्यों में नवरात्रि मनाई जाती है। सभी जगहों पर नवरात्रि का पर्व मनाने के अलग रीति रिवाज होते हैं, लेकिन सभी जगहों पर एक बात सामान्य होती है, नवदुर्गा की पूजा। नवरात्रि के मौके पर गुजरात समेत कई राज्यों में गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। लोग डांडिया खेलते हैं और गरबा करते हैं। इसे माता की आराधना से जुड़े खास उत्सव की तरह मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नवरात्रि में डांडिया और गरबा क्यों खेलते हैं? डांडिया और गरबा क्या धार्मिक महत्व है? डांडिया और गरबा में क्या अंतर है? चलिए जानते हैं नवरात्रि का गरबा और डांडिया से संबंध और दोनों में अंतर।