फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fasting Rules: नवरात्रि का व्रत रख रहे तो जान लें किन चीजों का सेवन है वर्जित

Fri, 23 Sep 2022 01:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि के नौ दिन - फोटो : Istock
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों व्रत करने का नियम है। जिसे लोग अलग तरीकों से करते हैं। कुछ पूरे नौ दिन व्रत करते हैं तो कुछ आखिरी के दो दिनों, वहीं बहुत से लोग पहले के एक और आखिरी के एक दिन व्रत करते हैं। नवरात्रि के दिनों में अगर व्रत कर रहे हैं तो खानेृ-पीने की चीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि व्रत में खाने-पीने को लेकर भी नियम हैं। अगर इन नियमों का पालन ना किया जाए तो व्रत खंडित माना जाता है, तो चलिए जानें क्या खाएं और क्या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
ये अनाज खाना है वर्जित - फोटो : iStock
अनाज
नवरात्रि के दिनों में अगर व्रत कर रहे हैं तो इन दिनों गेंहू और चावल जैसे दैनिक अनाज का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। इन अनाज की बजाय सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा या राजगिरा का आटा खाया जाता है। वहीं साबुदाने को भी व्रत में खाने की इजाजत होती है। जिससे आप खीर, पापड़, टिक्की वगैरह आसानी से बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
fruits - फोटो : iStock
फलों का सेवन
नवरात्रि के व्रत में फलों का सेवन करना चाहिए। लगभग सारे तरह के फलों को व्रत में खाने की अनुमति होती है। 

4 of 6
मसाला - फोटो : Istock
मसाले
कुछ मसाले ऐसे होते हैं जिन्हें नवरात्रि व्रत में खाने की इजाजत होती है। जैसे जीरा, धनिया, काली मिर्च, हरी इलायची, लौंग। वहीं हल्दी, काली इलायची, तेजपत्ता जैसे मसाले व्रत में नहीं खाने चाहिएं। 
विज्ञापन

5 of 6
milk product - फोटो : iStock
डेयरी उत्पाद
नवरात्रि के व्रत में दूध से बने उत्पादों को आप आसानी से खा सकती हैं। मावा, खीर, मिठाई, मलाई, घी, मक्खन, पनीर. दही। इन सारी चीजों को आप व्रत में ग्रहण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
onion garlic
इन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज
अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत कर रहे हैं तो बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। खासतौर पर डिब्बा बंद फूड। वहीं प्याज, लहसुन, मांस तो बिल्कुल भी ना खाएं। साथ में दालें, गेंहू, चावल, सूजी, मैदा को भी भक्तों को खाने से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें