फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह: 75 की उम्र में रोजाना 24 किलोमीटर पैदल यात्रा और फिर जमीन पर सोना, जानें कैसी है लाइफस्टाइल

Wed, 21 Sep 2022 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : https://www.facebook.com/pankaj.chaturvedi2, @digvijaya_28 and Amar Ujala
Digvijaya Singh Lifestyle: हम आपको अपनी अलग-अलग खबरों के जरिए कई दिग्गज सेलिब्रिटी और नेताओं की लाइफस्टाइल के बारे में बताते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में दिग्विजय सिंह काफी शुमार राजनेता है। आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम और काफी मेहनत की है। वहीं, मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में दिग्विजय सिंह काफी चर्चित भी हैं। तो चलिए बिना देर किए इनकी लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में दिग्विजय सिंह के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...

विज्ञापन

2 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : Facebook
जन्म से लेकर शिक्षा तक
  • दिग्विजय सिंह का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 फरवरी 1947 को हुआ। बात उनकी शिक्षा की करें, तो उन्होंने डेली कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक की। इसके बाद उन्होंने इंदौर स्थित श्री गोविंददास सेकरसरिया प्रोद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान में दाखिला लिया। इसके बाद वे आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन

3 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
शादी
  • बात अगर दिग्विजय सिंह के वैवाहिक जीवन की करें, तो उन्होंने पहली शादी आशा दिग्विजय सिंह से हुई। इस शादी से उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। इसके बाद साल 2013 में आशा का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया। फिर दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा ने टीवी की एंकर अमृता राय से शादी रचा ली। हालांकि, इस शादी के बाद उन्होंने आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

4 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद तक का सफर
  • बात दिग्विजय सिंह के राजनीतिक करियर की करें, तो उन्होंने राघोगढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद साल 1970 में वे कांग्रेस के साथ जुड़े। फिर साल 1977 में वे राघोगढ़ से विधायक चुने गए ओर कैबिनेट मंत्री बनें।
विज्ञापन

5 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
  • यही नहीं, राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से वे 1984 में सांसद चुने गए, और इसके बाद वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। हालांकि, 1989 में वे इस क्षेत्र से हार गए। इसके बाद 1993 में दिग्विजय सिंह विधानसभा के लिए निवार्चित हुए और जीतकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन

6 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : पीटीआई
  • इसके बाद वे फिर से 1998 में हुए चुनाव में जीते, और 2003 तक एमपी के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वे हार गए और चुनाव न लड़ने का संकल्प लिया। हालांकि, इसके 16 साल बाद उन्होंने वापसी की।
विज्ञापन

7 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
कर चुके हैं नर्मदा परिक्रमा
  • सितंबर 2017 में दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। वे औसतन बीस किलोमीटर की रोजाना परिक्रमा पर निकले थे। इसकी कुल परिक्रमा 3400 किलोमीटर थी।

8 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : @digvijaya_28
75 की उम्र में रोजाना लगभग 20-24 किलोमीटर का सफर
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की कोर टीम में दिग्विजय सिंह शामिल हैं और वे इस टीम के चेयरमैन हैं। ऐसे में वे रोजाना लगभग 20 से 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर रहे हैं और वे भी तब जब उनकी उम्र 75 साल हो चुकी है। ऐसे में इस उम्र में रोजाना पैदाल चलना उनकी फिटनेस को दर्शाता है।
विज्ञापन

9 of 9
भारत जोड़ों यात्रा में मुख्य रोल निभा रहे हैं दिग्विजय सिंह - फोटो : https://www.facebook.com/pankaj.chaturvedi2
  • दिग्विजय सिंह को इस यात्रा की पूरी जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे निभाते हुए भी नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्विजय सबसे आखिर में भोजन करते हैं और इस यात्रा में वे एक आम इंसान की तरह जीवन बिता रहे हैं। रात में वे जमीन पर ही सोते हैं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें