हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का महत्व है। यह पवित्र पर्व प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होकर पूरे नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। वर्ष 2025 में, यह शुभ अवसर 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक रहेगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ये नौ स्वरूप "नवदुर्गा" के नाम से प्रसिद्ध हैं। प्रत्येक दिन एक विशेष देवी के रूप की आराधना की जाती है, जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने वाले माने जाते हैं। खास बात यह है कि इसी दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होता है और यह लोगों के दिलों में खास स्थान भी रखता है।
हालांकि, भारतीय घरों में नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह होता है। गृहणियां अपने घरों को और मंदिरों की काफी साज सज्जा करती हैं और माता रानी का श्रृंगार भी करती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिससे आप नवरात्रि में अपने घर की काफी सुंदर सजावट कर सकती हैं। आइए जानते हैं।