फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Pujan Gift Ideas: कन्या पूजन में उपहार में दे पांच चीजें, देवी मां होंगी प्रसन्न

Mon, 03 Oct 2022 03:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
navratri 2022 - फोटो : istock
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है। वहीं महा अष्टमी और महा नवमी के दिन कन्याओं की पूजा की जाती है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए छोटी-छोटी कन्याओं की पूजा की जाती है। और उन्हें उपहार दिया जाता है। ये परंपरा काफी समय से चली आ रही है। जिसका पालन ज्यादातर घरों में किया जाता है। नवरात्रि की कलश स्थापना और पूजा के साथ ही कन्याओं को भोजन जरूर कराया जाता है। कन्याओं  को उपहार में इन पांच चीजों को देने से माता रानी भी प्रसन्न हो जाती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो पांच चीजें।
विज्ञापन

2 of 6
navratri 2022 - फोटो : istock
कन्याओं का पूजन करने के साथ उन्हें लाल वस्त्र उपहार स्वरूप देना चाहिए। माता रानी को लाल वस्त्र बेहद प्रिय है। अगर आप लाल वस्त्र देने में असमर्थ हैं तो लाल रंग की चुनरी ही हर कंचक को ओढ़ाएं। इससे भी देवी मां का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
navratri 2022 - फोटो : instagram
उपहार में दें फल
कन्याओं को भोजन कराने में एक फल जरूर दें। मान्यता है कि फल उपहार में देने से आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर मिलता है। केला और नारियल को सबसे शुभ फल माना गया है। केला विष्णु भगवान का प्रिय है तो वहीं नारियल देवी मां को पसंद है। इसलिए इन दोनों को ही दान में देना चाहिए। वहीं कन्याओं को उपहार में भी दें। 

4 of 6
navratri 2022 - फोटो : istock
मिष्ठान्न
प्रसाद स्वरूप कन्याओं को किसी एक तरह का मिष्ठान्न जरूर खिलाना चाहिए। आप चाहें को भोज में कन्याओं के लिए सूजी का हलवा, आटे का हलवा माता रानी को भोग लगाने के बाद दे सकती हैं। इससे गुरू ग्रह मजबूत होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
navratri 2022 - फोटो : istock
श्रृंगार सामग्री
नवरात्रि में कन्या भोज के बाद सारी कन्याओं को उपहार में श्रृंगार की सामग्री देनी चाहिए। सबसे पहले श्रृंगार की सामग्री को देवी मां को चढ़ा देना चाहिए। उसके बाद उन श्रृंगार सामग्री को कन्याओं में बांट देना चाहिए। मान्यता है कि कन्याओं की ग्रहण की गई श्रृंगार सामग्री सीधे देवी मां स्वीकार कर लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rice - फोटो : istock
चावल या जीरा
परंपरा अनुसार घऱ से जब बेटिया विदा होती हैं तो उन्हें चावल उपहार में दिया जाता है। उसी तरह से कन्याओं को भोज कराने के बाद विदाई में चावल देना चाहिए। साथ में चावल के जीरा भी देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें