Maha Navami 2022: नवरात्रि का समापन 4 अक्टूबर 2022 को हो रहा है। तीन तारीख को दुर्गा अष्टमी है और चार अक्टूबर को नवमी है। अष्टमी और नवमी को लोग उपवास खोलते हैं। इसके लिए कन्या पूजन किया जाता है और हवन आदि के बाद व्रत खोला जाता है। ऐसे में नवरात्रि के आखिरी दिन खास पूजा होती है। कुछ लोग अष्टमी तिथि को हवन करते हैं तो वहीं कई लोग नवमी के दिन हवन करके कलश को हटा देते हैं और उपवास खोलते हैं। ऐसे में अगर आप भी दुर्गा अष्टमी और नवमी के दिन उपवास खोलने वाले हैं तो पहले पूजा और हवन की खास तैयारी कर लें। दुर्गा अष्टमी और महानवमी की पूजा के लिए आपको हवन सामग्री और खास सामान की जरूरत होती है। हवन से पहले पूजा सामग्री की एक लिस्ट बनाकर सभी सामान को एकत्र कर लें, ताकि पूजा के समय किसी चीज की कमी न रह जाए। यह रही दुर्गा अष्टमी और महानवमी पर हवन के लिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट।