नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की अराधना करना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में मां के नौ अवतारों की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि मां दुर्गा आपके घर स्वंय प्रकट हो और आपकी सारी मनोकामना को पूरा करें तो आपको अपनी राशि के अनुसार ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा के रुपों की पूजा करने से जल्दी ही लाभ की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को कौन-सी मां की पूजा करनी चाहिए।