नवरात्रि का समय मां दुर्गा की आराधना करके उन्हें मनाने का सबसे उत्तम समय होता है। इस दौरान मां के सभी नौ रूपों की पूजा कि जाती है। अगर इस नवरात्रि आप भी चाहते हैं कि मां दुर्गा आपके घर आकर आपकी सभी मनोकामनाओं को झट से पूरा कर दें तो अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की पूजा करें। आइए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को मां के कौन से रूप की पूजा करके मिलेगा अद्भुत लाभ।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को मां शैलपुत्री की पूजा करने से लाभ मिलेगा। उनके लिए नवरात्रि का पहला दिन बेहद अहम होगा। इस राशि के लोगों को इस दिन दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ भी करने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
taurus
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को महागौरी का ध्यान करने से लाभ मिलेगा। मां को ललिता के नाम से भी पुकारा जाता है और यही कारण है कि लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां के इस दिन ललिता सहस्रनाम का पाठ करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने वाले लोगों का भटका मन मां शांत कर देती है।
4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि
मां ब्रह्मचारिणी की उपासना मिथुन राशि के लोगों को करनी चाहिए। मां का यह रूप खासकर पढ़ने वाले बच्चों के लिए लाभदायक होता है। मां का यह रूप शिक्षा के मार्ग में आने वाली सभी रुकावटों को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 13
cancer sign
कर्क-
कर्क राशि के लोगों को मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने वाले भक्तों को जीवन में तरक्की मिलने के साथ-साथ सभी तरह के भय से भी मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
6 of 13
leo
- फोटो : leo
सिंह-
सिंह राशि के भक्तों को मां दुर्गा के कूष्माण्डा देवी स्वरूप की उपासना करनी चाहिए। उनकी पूजा जीवन में हर तरह की सफलता पाने के लिए की जाती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
कन्या-
कन्या राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। मां सरस्वती की तरह मां का ये स्वरूप भी भक्तों को ज्ञान का आशीर्वाद देता है।
8 of 13
तुला राशि
तुला:
तुला राशि वालों को महागौरी की शरण में जाना चाहिए। ये भक्तों के दांपत्य जीवन को सुखमय बनाती हैं और अविवाहितों को मनपसंद वर का आशीर्वाद देती हैं।
9 of 13
scorpio
वृश्चिक-
इस राशि के लोगों को मां के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इनकी उपासना संतान प्राप्ति के लिए की जाती है
10 of 13
धनु राशि
धनु:
धनु राशि के भक्तों को मां चंद्रघंटा की उपासना करने से लाभ होता है। मां चंद्रघंटा की पूजा नकारात्मक शक्तियों से दूर रखने और मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए की जाती है।
11 of 13
capricorn
मकर:
मां कालरात्रि की पूजा मकर राशि के जातकों को करनी चाहिए। ये भक्तों के जीवन से हर तरह के भय को दूर कर देती हैं।
12 of 13
aquarius
कुंभ:
कुंभ राशि के भक्तों को मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए।
मीन:
मीन राशि वाले लोगों को मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। मां का ये स्वरूप आपके सपनों को पूरा करने के साथ आपके मार्ग में आने वाली सभी रुकावटों को दूर करने में आपकी मदद करता है।