अपना मूल जानने की कोशिश करें
नवरात्रि एकमात्र ऐसा अवसर है जब आप इस भौतिक जीवन को छोड़ आध्यात्म जीवन की ओर जा सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो इस पावन अवसर पर अपने लिए थोड़ा समय निकालें। खुद को वक्त दें और फिर उन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने कि कोशिश करें जो आपको एक परिपूण मनुष्य बनाती है। साथ ही में यह भी सोचें कि आपका इस मनुष्य जीवन में क्या लक्ष्य है। खुद से आप यह सवाल करें कि आप कौन हैं, आप कहाँ से आए हैं, आपका इस मनुष्य जीवन में क्या लक्ष्य है, आप इस समूचे संसार के लिए क्या कर सकते हैं? अपने भीतर झाकिए अपनी अंतरात्मा से बात कीजिए और प्रभु का नाम लेकर खुद को विश्राम दें।