फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: नवरात्रि व्रत में इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

Sun, 29 Sep 2019 07:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शारदीय नवरात्रि आने में कुछ ही दिन शेष हैं। 29 सितंबर दिन रविवार से नवरात्रि शुरू हैं। सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है, जिसका उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। नवरात्रि में बहुत लोग नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। लेकिन उपवास के दौरान आपको खाने का कुछ विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे व्रत के दौरान खाते नहीं हैं। आइए जानते हैं व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं...
विज्ञापन

2 of 5
अनाज
नवरात्रि उपवास के दौरान केवल फलाहारी अनाज खाना चाहिए। कुट्टू, सिंघाड़े, सामग, राजगिरा, साबुदाना इत्यादि फलाहारी अनाज हैं। आप कुट्टू, सिंघाड़े और राजगिरा को आटा के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। सामग की खिचड़ी, खीर और ढोकला बना सकते हैं। वहीं साबुदाना के पापड़, खीर, खिचड़ी और वडा बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मसालें
नवरात्रि व्रत में हल्दी, हींग, सरसो का तेल, मेथी दाना, गर्म मसाला, धनिया पाउडर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। नमक में केवल सेंधा नमक ही खाएं। उपवास के दौरान जीरा और जीरे का पाउडर, काली मिर्च और इसका पाउडर, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, अजवायन, सूखे अनार के बीज, इमली और और जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 5
तेल
नवरात्रि में उपवास के दौरान रिफाइंड तेल, सीड्स तेल के बजाय देसी घी और बादाम के तेल में खाना बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फल
उपवास के दौरान फलों के सेवन से पौष्टिक तत्वों की कमी पूरी होती है। पपीता, सेब, नाशपाती और अनार जैसे फलों का सेवन करना अच्छा होता है। इन फलों के सेवन से शरीर ऊर्जावान रहती है। खासतौर पर पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह सुपाच्य भी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें