फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: नवरात्रि में इन जगहों पर लगते हैं भव्य मेले, आप भी जा सकते हैं घूमने

Sun, 29 Sep 2019 07:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mela - फोटो : mela
नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार है, जिसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। मां दुर्गा के द्वारा राक्षस महिषासुर के वध के प्रतीक के रूप में नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। अगर आप नवरात्रि पर कहीं घूमने जाने का विचार बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि कहां जाएं तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं नवरात्रि के समय घुमने के लिए अच्छे जगहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि त्योहार, कटरा
मां वैष्णो देवी के मंदिर की वजह से कटरा में तो सालो भर मेला सा ही लगा रहता है। लेकिन नवरात्रि के समय कटरा में विशेष मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में भक्तिगीत प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए वाद-विवाद और चित्रिकला प्रतियोगिता आदि आकर्षण के केंद्र रहते हैं। इसके साथ ही मेले में योग प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्गापूजा पंडाल, कोलकाता - फोटो : ANI
दुर्गा पूजा, कोलकाता
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पुजा बहुत ही विशेष तरीके से मनाई जाती है। यहां कई आयोजन होते हैं। पूरा कोलकाता शहर में कई जगहों पर भव्य पंडाल तैयार किए जाते हैं। बता दें कि सभी पंडालों की अपना एक थीम होता है। नवरात्रि के अंतिम तीन दिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी को कोलकाता पूरे जश्न में डूब जाता है। यकीन मानिए नवरात्रि में कोलकाता आपको बहुत ही पसंद आएगा।

4 of 5
रामलीला, वाराणसी
वाराणसी के गंगा घाट, गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से भारी मात्रा में सैलानी आते हैं। लेकिन वाराणसी का रामलीला विश्व प्रसिद्ध है। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान वाराणसी घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस रामलीला का आनंद ले सकते हैं। करीब 235 साल से चली आ रही इस रामलीला को यूनेस्को द्वारा अनोखी वैश्विक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचान मिली है। 45 दिन तक चलने वालें इस रामलीला में हर एक सीन के लिए अलग स्थान को चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांडिया रास, गुजरात
नवरात्र के दौरान पूरा देश जश्न में डूब जाता है। लेकिन गुजरात में डांडिया खेलकर नवरात्रि कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। डांडिया गुजरात का पारंपरिक नृत्य है। नवरात्रों में शाम को डांडिया नृत्य के जरिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें