रंग सिर्फ जीवन में ही नहीं, धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, विभिन्न देवी-देवताओं के भी पसंदीदा रंग होते हैं। माता रानी की कृपा आप पर बरसती रहे, इसके लिए नवरात्र के हर दिन मां की पसंद के रंग वाले वस्त्र धारण कर पूजन करना चाहिए।
रंगों का हमारे देवी-देवताओं, पर्वों और त्योहारों से भी विशेष जुड़ाव है। हर रंग किसी न किसी देवी या देवता को प्रिय होता है। ऐसे में नवरात्र पर्व में भी प्रत्येक दिन किस रंग के कपड़े धारण करने चाहिए, इसे ध्यान में रखकर आप माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकती हैं। नवरात्र में हर दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने से घर में सुख-समृद्धि आती है।