फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voters Day 2026: ‘मेरा वोट- मेरी ताकत’, भेजें ऐसे संदेश जो किसी को मतदान के लिए प्रेरित कर दें

Sun, 25 Jan 2026 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

National Voters Day Wallpapers: आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन मतदान के महत्व को समझाने और नागरिकों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर है।
विज्ञापन
1 of 6
मतदाता दिवस 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

Voters Day Wishes 2026: हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र की असली ताकत हमारे वोट में छिपी है। मतदान हर नागरिक को मिलने वाला वो अधिकार है, जिससे वह  राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका और कर्तव्य को निभा सकता है। नागरिक तय कर सकते हैं कि उनका नेतृत्व कौन करेगा। हालांकि आज भी कई ऐसे लोग हैं जो मतदान करने में पीछे रहते हैं। उन्हें मतदान का महत्व समझाने के लिए ही ये दिन मनाया जाता है।

मतदाता दिवस एक अवसर है कि हम खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में हर वोट मायने रखता है। लेकिन उदासीनता, जानकारी की कमी और “एक वोट से क्या होगा” जैसी सोच लोकतंत्र को कमजोर करती है।

आज के डिजिटल दौर में जागरूकता फैलाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है, आकर्षक वॉलपेपर्स और संदेश। जब हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर मतदाता दिवस से जुड़े क्रिएटिव वॉलपेपर्स भेजते हैं, तो यह एक छोटा सा प्रयास बड़ी सोच को जन्म देता है। “मेरा वोट, मेरी आवाज़” जैसे संदेश न सिर्फ युवाओं को जोड़ते हैं, बल्कि पहली बार वोट देने वालों में आत्मविश्वास भी भरते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भेजा गया एक जागरूकता संदेश अगर किसी भी नागरिक को मतदान केंद्र तक जाने के लिए प्रेरित करता है,तो इससे बड़ी सफलता क्या होगी। यहां मतदाता दिवस के कुछ जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन

2 of 6
राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
-------------------------------

देश के विकास में दो अपना योगदान
हर हाल में करना अपना मतदान।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं

----------------------


 
विज्ञापन

3 of 6
राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
---------------------------
 

जन-जन को जागरूक और शिक्षित बनाना है
सही नेता चुनने के लिए मतदाता को जगाना है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं

---------------------------------
 

4 of 6
राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
-----------------------

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान है।
लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हमारा मत है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं

--------------------------

विज्ञापन

5 of 6
राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
-----------------------

लोकतंत्र की सुनो पुकार
मत खोना अपना मत अधिकार।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं

---------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
----------------------------

जो सोच समझकर सही प्रतिनिधि को वोट देता है
वही मतदाता भारत देश का भाग्य विधाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं

-------------------------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें