फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Education Day: 'किताबों से दोस्ती कर लो यारो', शिक्षा दिवस के प्रेरक संदेश भेज फैलाएं जागरूकता

Sat, 24 Jan 2026 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Education Day 2026 Wishes: 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाते हैं। इस मौके पर सभी को कुछ प्रेरक संदेश भेजकर जागरूकता फैलाएं और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
1 of 7
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के संदेश - फोटो : Amar ujala
Education Day 2026 Quotes: आज अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित ज्ञान नहीं है, बल्कि यह सोचने, समझने और सही-गलत में फर्क करने की शक्ति देती है। शिक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि एक सशक्त समाज की नींव स्कूलों, शिक्षकों और जागरूक विद्यार्थियों से ही रखी जाती है। जब हम शिक्षा दिवस पर प्रेरक संदेश साझा करते हैं, तो हम सिर्फ शुभकामनाएं नहीं भेजते, बल्कि सीखने के महत्व, समान अवसर और निरंतर ज्ञान की संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।

आज के डिजिटल युग में एक छोटा-सा संदेश भी बड़ी जागरूकता फैला सकता है। शिक्षा से जुड़े संदेश बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं, अभिभावकों को शिक्षा के मूल्य का एहसास कराते हैं और समाज को यह समझाते हैं कि शिक्षित व्यक्ति ही बदलाव का असली वाहक होता है। शिक्षा गरीबी, अज्ञानता और भेदभाव के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है। यही कारण है कि शिक्षा दिवस पर सार्थक और सकारात्मक संदेश साझा करना एक जिम्मेदारी भी है।

आइए इस शिक्षा दिवस के अवसर पर प्रेरक संदेश भेजकर ज्ञान की रोशनी हर घर तक पहुंचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखें।

विज्ञापन

2 of 7
शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
------------------------------

किताबों से दोस्ती कर लो यारों,
ये रिश्ता कभी धोखा नहीं देता।
शिक्षा वो खज़ाना है,
जो खर्च करने से भी कम नहीं होता।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

------------------------
विज्ञापन

3 of 7
शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
 
------------

मौलाना आज़ाद की ये अमानत याद रखो,
हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दो।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

-----------------

4 of 7
शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
 
----------------------

हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दो,
तभी भारत का भविष्य उज्जवल होगा।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

---------------
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
-------------------------
 
शिक्षा वह रोशनी है जो अंधकार मिटाती है
और इंसान को इंसान बनाती है।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

----------------------
विज्ञापन

6 of 7
शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
 
-----------------

कलम की ताकत तलवार से बड़ी है,
यही सिखाती शिक्षा की हर कड़ी है।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिक्षा दिवस के जागरूकता संदेश - फोटो : Amar ujala
 
---------------

शिक्षा जीवन का सबसे सुंदर निवेश है,
जो हर दिन ब्याज के साथ लौटता है।

शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें