फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Tourism Day 2026: 'आओ करें भारत दर्शन', पर्यटन दिवस पर इन संदेशों को भेज देशाटन को दें बढ़ावा

Sun, 25 Jan 2026 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Tourism Day Wishes 2026: पर्यटन दिवस पर इन संदेशों के जरिए भारत भ्रमण को करें प्रोत्साहित, देश के पर्यटन को दें बढ़ावा और जानें भारत के पर्यटनों का महत्व
विज्ञापन
1 of 5
पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
National Tourism Day 2026 Wishes: भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि अनुभवों की जीवित पुस्तक है। यहां हर मोड़ पर इतिहास सांस लेता है, हर नदी एक कथा कहती है और हर पहाड़ ध्यान में बैठा योगी लगता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 हमें याद दिलाता है कि यात्रा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है।

25 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, देशवासियों को अपने ही देश की विविधता को देखने, समझने और सहेजने का संदेश देता है। आज के डिजिटल दौर में शुभकामनाएं, कोट्स, नारे, संदेश, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेट्स के जरिए पर्यटन के प्रति जागरूकता फैलाना सबसे सहज और प्रभावी तरीका है। 

सच कहें तो भारत घूमने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं। कश्मीर की वादियों से लेकर कन्याकुमारी के सागर तक, कच्छ के रण से लेकर पूर्वोत्तर के बादलों तक हर जगह भारत खुद को नए रूप में दिखाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------------------
 
कश्मीर की सुबह सोने सी 
कन्याकुमारी में चांद सी रात
भारत दर्शन में दिखेंगे हर रंग
रोमांचक सफर पर चलो दोस्तों संग।

आओ करें भारत भ्रमण

------------------------------
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
---------------------------
 
पर्वतों की ऊंचाई, समुद्र की लहरें,
सूरज की पहली किरण से
ढलती शाम के अंधकार तक,
हर दृश्य दिखेगा भारत भ्रमण पर।

आओ करें भारत भ्रमण

----------------------------

4 of 5
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------------
 
हर एक रास्ता, एक नया किस्सा सुनाता है
जहां रुकते हैं कदम, वहाँ गाँव बन जाता है।

आओ करें भारत भ्रमण

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------------
 
यही वह जगह है, जहां हर दिल को मिलता है आराम
यहां दिखते हैं मथुरा के कृष्ण और अयोध्या के राम। 

आओ करें भारत भ्रमण

-------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें