26 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। दूध को संपूर्ण आहार कहा गया है। दूध में शरीर को जरूर पोषण देने वाले सारे तत्व होते हैं। तभी तो शिशु को दूध पिलाने से ही सारे पोषण तत्व मिल जाते हैं। नवजात से लेकर वृद्ध तक के लिए दूध जरूरी आहार है। भारत में दूध की क्रांति जिसे श्वेत क्रांति के नाम से जानते हैं, लाने का श्रेय वर्गीज कुरियन को है। जिन्होंने भारत में दूध की कमी को दूर कर हर वर्ग तक दूध की पहंच बनाई थी।