Manushi Chillar Dating Nikhil kamath : पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्रा मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं लेकिन उन्हें कई मौकों पर बिजनेसमैन निखिल कामत के साथ देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मानुषी छिल्लर से निखिल कामथ का नाम जुड़ने के बाद से फैंस निखिल कामत के बारे में जानने में रुचि ले रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि निखिल कामत कौन हैं। निखिल कामथ का नाम भारत के टॉप अमीर उद्योगपतियों में शामिल है। निखिल कामत और मानुषी छिल्लर दोनों ही अपने अपने कार्य क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं। शोहरत के साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं मानुषी छिल्लर के कथित बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के बारे में। निखिल कामथ और मानुषी छिल्लर हैं कितनी संपत्ति के मालिक।