प्रोस्टेट कैंसर का इलाज जरूरी
- फोटो : istock
कैंसर के सामान्य लक्षण और इस दिन का महत्व
कैंसर एक गंभीर रोग है, जिसमें शरीर की कोशिकाओं का समूह अवास्तविक रूप से बढ़ने लगता है और कैंसर का रूप धारण कर लेता है। कैंसर शरीर के विभिन्न भागों और अंगों में विकसित हो सकता है, जैसे ब्रेन, प्रोस्टेट, स्तन, किडनी, लिवर और शरीर के अन्य हिस्से। कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण हैं, जैसे अत्यधिक व लगातार खांसी आना, लार में रक्त आना, पेशाब होने के तरीके में बदलाव, धब्बे, तिल व त्वचा में बदलाव, त्वचा के रंग और बनावट में परिवर्तन, अकारण दर्द व थकान आदि।
समय रहते इस घातक बीमारी की पहचान की जरूरत को समझने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाने की शुरुआत की गई। इस दिन सरकारी अस्पतालों और म्युनिसिपल क्लिनिक में लोगों को फ्री स्क्रीनिंग प्रदान की जाती है।