Jan Gan Man vs Vande Mataram : राष्ट्रीय पर्वों जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर हर जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिल जाता है। कहीं “जन गण मन” की धुन सुनाई देती है तो कहीं “वंदे मातरम्” के स्वर वातावरण में देशप्रेम भर देते हैं। इसके अलावा “ऐ मेरे वतन के लोगों”, “सारे जहां से अच्छा” जैसे कई देशभक्ति गीत भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीत एक ही चीज नहीं हैं?
अक्सर बातचीत में लोग राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को एक-दूसरे का पर्याय समझ लेते हैं। वहीं देशभक्ति गीतों को भी कई बार राष्ट्रगीत कह दिया जाता है। जबकि तीनों की अपनी अलग पहचान, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व है। भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” है, जिसे रवींद्रनाथ ठाकुर ने लिखा था। वहीं “वंदे मातरम्” भारत का राष्ट्रगीत है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आधिकारिक दस्तावेजों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से जुड़े प्रावधान और निर्देश अलग-अलग दर्ज हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीत में क्या अंतर है? इनकी प्रस्तुति के क्या नियम हैं?