फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2022 Special Rangoli Designs: नागपंचमी पर इन आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का द्वार

Tue, 02 Aug 2022 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नाग पंचमी रंगोली - फोटो : amar ujala
Nag Panchami 2022 Special Rangoli Designs: दो अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। नाग पंचमी के पर्व का अपना महत्व है। नागराज का कई हिंदू देवताओं से नाता है। भगवान शिव के प्रिय सर्पराज हैं, जिन्हें भोलेनाथ हमेशा अपने साथ रखते हैं। नाग देवता भोलेनाथ के गले से लिपटे रहते हैं। वहीं भगवान विष्णु भी समुद्र में शेषनाग पर विश्राम अवस्था में होते हैं। मान्यता है कि जहां भी भगवान शिव का मंदिर होता है, वहां नागराज का वास जरूर होता है। नागपंचमी के दिन लोग घर की साफ सफाई करके पूजा करते हैं। नाग देवता को दूध पिलाते हैं। किसी भी त्यौहार में रंगोली से घर को सजाया जाता है। नागपंचमी के मौके पर इन आकर्षक रंगोली डिजाइन से घर के द्वार को संजाएं।
विज्ञापन

2 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : istock
नागपंचमी के मौके पर आप आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। रंग बिरंगे रंगोली के रंगों से घर के द्वार या दीवार के किनारों को सजा सकते हैं। इसमें आप हरे, नीले और सफेद या लाल पीले रंगों का चयन करें। इस तरह की चकोर डिजाइन भी आकर्षक दिखती है।
विज्ञापन

3 of 5
रंगोली - फोटो : istock
आटे और चावल की रंगोली

घर पर रखे आटे और चावल को अलग अलग रंगों से रंग कर तैयार कर लें। आटे के अलावा हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस रंगों से भी रंगोली कलाकृति बना सकते हैं। 

4 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay
कलश वाली रंगोली

रंगोली में कलश, दीपों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली बनाते समय गोल आकृति के बीच कलश रखें। अब इसमें रंग भरें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
फूलों और दीपों की रंगोली 

फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं। गेंदे के फूल रंगोली बनाने के लिए उपयुक्त हैं। इसमें आम के पत्तों, दीपों का भी इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें