फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशुओं के सिर को सही शेप देता है राई का तकिया, जानिए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ

Sun, 14 Jun 2020 12:29 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शिशु के जन्म से लेकर 6 माह के होने तक बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि इसी समय थोड़ी सावधानी बरत कर शिशुओं के अंगों को सही आकार दिया जा सकता है। जन्म के समय शिशु के अंग पूरी तरह से विकसित नहीं होते। इसलिए घर के बड़े-बुजुर्ग मालिश के दौरान शिशु के माथे में दबाव, सिर को गोलकर और नाक में उठाव करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शिशु के सिर को सही आकार देने के लिए राई के तकिये के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आखिर राई का तकिया ही क्यों?
जन्म के समय बच्चों का सिर बहुत नाजुक होता है। उस दौरान शिशुओं के सिर के नीचे ऐसा तकिया रखने की जरूरत होती है, जिससे कि उनके सिर को किसी तरह का नुकसान ना हो और सिर सही आकार में भी आ जाए। अन्य तकियों की तुलना में राई का तकिया मुलायम होता है, जो सिर के निचे एकसमान रहता है। इस तकिया को लगाने से शिशु के सिर का आकार बिगड़ने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
राई का तकिया कितना फायदेमंद?
  • नवजात शिशु बहुत सॉफ्ट होते हैं। इस वजह से राई का तकिया उनके लिए बहुत परफेक्ट होता है। शिशु जब इस तकिया पर अपने सिर को रखते हैं, तो उन्हें कम्फर्टेबल फील होता है।
  • बच्चे थोड़ी-थोड़ी देर पर ही करवट बदलते रहते हैं। इस स्थिति में भी यह तकिया फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि करवट लेते समय यह तकिया बच्चे के सिर के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • जन्म के समय बच्चे के सिर में कोई गड़बड़ है, तो इस तकिया पर सिर रखकर सोने से वह आसानी से ठीक हो जाता है।
  • 8 से 9 महीने की उम्र के होने तक राई से बने तकिया का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
राई का तकिया लगाते समय सावधानियां
इस बात को तो हम जान गए कि राई के तकिया का इस्तेमाल बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है। लेकिन इन सब के बावजूद भी इस तकिया को लगाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। राई के तकिया पर बच्चों के सिर को रखते समय यह देखें कि यह नीचे सही तरह से है या नहीं। अगर यह तकिया सही से नहीं रहेगा तो बच्चे का सिर सही होने के बजाए बिगड़ जाएगा। इसके साथ ही ये भी ध्यान देना चाहिए कि तकिया में ज्यादा राई तो नहीं है। ज्यादा सरसों भरने से तकिया कठोर और कड़ा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें