फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों को हर एक से दो दिन में करना चाहिए साफ 

Tue, 13 Apr 2021 05:56 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हर व्यक्ति अपने किचन को सबसे साफ रखने की कोशिश करता है - फोटो : Social Media

सफाई एक बहुत ही जरूरी आदत है। हर व्यक्ति अपने किचन को सबसे साफ रखने की कोशिश करता है लेकिन साफ रखने के इस प्रयास में कई बार वो भूल जाता है कई ऐसी सारी चीजें जो कि कीटाणुओं के लिए घर बन चुकी हैं। ऐसे में यह घर के किसी भी सदस्य की सेहत पर प्रभाव डाल सकती है इसलिए बहुत जरूरी है कि अगली स्लाइड्स में बताई गई किचन में इस्तेमाल आने वाली इन वस्तुओं को हर एक से दो दिन में जरूर करें साफ। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
इन्हें 2 से 3 दिन में एक बार साफ करना जरूरी है। - फोटो : Pixabay

नमक और मसाले की डिब्बी
हमारे डाइनिंग टेबल पर रखी रहने वाले नमक व मसाले की छोटी डिब्बी का न जाने कितनी बार उपयोग होता है। बड़े परिवार में तो न जाने कितने ही लोगों के उस पर हाथ लगते रहते हैं। न जाने कितने कीटाणु उन पर होते हैं और घर के छोटे-बड़े सभी सदस्य हर तरह के हाथ उन पर लगाते हैं और ये डिब्बियां महीनों में एक बार साफ होती है। इन्हें 2 से 3 दिन में एक बार साफ करना जरूरी है। 

विज्ञापन

3 of 5
हैंडलों को हम दिन में कितनी ही बार छूते हैं - फोटो : social media

किचन में मौजूद हैंडल 
आजकल अधिकांश घरों में मॉड्यूलर किचन होते हैं जिनमें कि अलग-अलग खंडों के हैंडल होते हैं। इन हैंडलों को हम दिन में कितनी ही बार छूते हैं। घर के जिस भी सदस्य को जब कुछ निकालना होता है तो इनको छूना ही होता है। कई बार खाना बनाते समय बीच में भी हम इन्हें छू लेते हैं। इन पर न जाने कितने कीटाणु होते हैं, जिन्हें कि हम देख ही नहीं पाते हैं इसलिए किचन साफ करते वक्त जरूरी है कि रोज नहीं तो भी दो से तीन दिन में इनकी सफाई हो। 

4 of 5
एक दिन छोड़कर एक दिन इसे धोना ही चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया

किचन का कपड़ा
किचन का कपड़ा एक ऐसा कपड़ा होता है जिससे जरूरत पड़ने पर हम कभी भी किचन की कोई भी चीज साफ कर लेते हैं और जल्दबाजी में उसी से सब्जियां और अपने हाथ आदि भी साफ कर लेते हैं। ऐसे में कई बार यह गंदा दिखाई नहीं देता लेकिन इसमें कई तरह के जीवाणु घर बना लेते हैं इसलिए सप्ताह में एक बार धोने की बजाय एक दिन छोड़कर एक दिन इसे धोना ही चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कचरा फेंक देने के बाद उसे साफ जरूर करें - फोटो : social media

कचरे का डिब्बा
किचन में जो कचरे का डिब्बा होता है उसे बार-बार साफ करने जरूरी होता है क्योंकि हम उसमें सब्जियों का कचरा आदि डालते हैं जिनपर कि बहुत जल्दी जीवाणु बैठते हैं जो कि हमारे और घर के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में कचरा फेंक देने के बाद उसे साफ जरूर करें। थैली समेत कचरा फेंकने पर भी उसमें कई सारी जीवाणु होते हैं जो कि हमें दिखाई नहीं दे रहे हैं इसलिए उसकी सफाई आवश्यक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें