हैंडलों को हम दिन में कितनी ही बार छूते हैं
- फोटो : social media
किचन में मौजूद हैंडल
आजकल अधिकांश घरों में मॉड्यूलर किचन होते हैं जिनमें कि अलग-अलग खंडों के हैंडल होते हैं। इन हैंडलों को हम दिन में कितनी ही बार छूते हैं। घर के जिस भी सदस्य को जब कुछ निकालना होता है तो इनको छूना ही होता है। कई बार खाना बनाते समय बीच में भी हम इन्हें छू लेते हैं। इन पर न जाने कितने कीटाणु होते हैं, जिन्हें कि हम देख ही नहीं पाते हैं इसलिए किचन साफ करते वक्त जरूरी है कि रोज नहीं तो भी दो से तीन दिन में इनकी सफाई हो।