फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट पहन डॉक्टर ने किया जबरदस्त डांस, अब वायरल हो रहा Video

Sat, 04 Jul 2020 09:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीपीई किट में डांस करती डॉक्टर - फोटो : instagram
कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी में पूरी दुनिया के डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। ऐसे में उनके लिए ये समय काफी मुश्किलों भरा है। इस तनाव भरे माहौल में एक डॉक्टर का पीपीई किट में डांस वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत सारे डॉक्टर इस तनाव और निराशा के समय में सकारात्मक रवैये से खुद को और दूसरों को खुश रखने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो भी इसी कोशिश का हिस्सा भर है। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर - फोटो : instagram
दरअसल, मुंबई के अस्पताल में एक डॉक्टर पीपीई किट में 'गर्मी' गाने पर थिरक रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए डॉक्टर ने लिखा है वो कार्टून कैरेक्टर 'टेलीटबी' जैसी नजर आ रही है। लेकिन लोग उसकी इस कोशिश और जज्बे की सराहना कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
मुंबई की इस डॉक्टर ने कोरोना वायरस की वजह से दिन-रात काम कर रहे और पीपीई किट में गर्मी को झेलने की वजह से ऐसा वीडियो पोस्ट किया है। पिछले दिनों डॉक्टर्स डे पर अपने सहयोगियों को बधाई देते हुए डॉक्टर ने पोस्ट भी लिखा है। 


 

4 of 5
कोरोना वॉर्ड में टीम - फोटो : amar ujala
पोस्ट में डॉक्टर लिखती हैं कि 'हम इस नकारात्मकता में मरीजों की सेवा करते हुए भी स्थिति की नकारात्मकता को हमारे पास नहीं आने देंगे, लेकिन गर्मी में तो यह शानदार आउटफिट है। हैप्पी डॉक्टर्स डे सभी सहयोगियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को जो चेहरे पर स्माइल के साथ देश की सेवा कर रहे हैं।' इसके आगे वो पोस्ट में लिखती हैं कि 'जब हम अपनी जान के खतरे के साथ सकारात्मक रह सकते हैं तो क्या आप सभी इस बढ़े हुए लॉकडाउन में थोड़ा सकारात्मक नहीं रह सकते?' स्टे होम प्लीज। सभी डॉक्टरों को पीपीई किट पहनने पर यही अनुभव होता है (हाय गर्मी) तो मैं खुद को ये वीडियो बनाने से रोक नहीं पा रही हूं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर - फोटो : instagram
इस वीडियो को दो दिन पहले शेयर किया गया था, जिसे अबतक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लोग उनके डांस मूव्स के साथ ही उनकी पॉजिटिव एटीट्यूड की सराहना कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें