फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day Gifts: मातृ दिवस को खास बनाने के लिए मां को दें ये बेहतरीन तोहफा

Fri, 08 May 2020 02:43 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mother's Day Gifts 2020: बच्चों ने बनाई 'सबसे प्यारी मेरी मां' की आकृति(File Photo)
मां जीवनभर बिना किसी स्वार्थ की हमारी सेवा करती रहती है और हमेशा हमें खुश करने के लिए त्याग के साथ अपनी कोशिशें भी करती रहती है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें स्पेशल फील कराया जाए। मदर्स डे के मौके पर मां को स्पेशल फील करवाने का बेहतरीन विकल्प है तोहफा। आप अपनी मां को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं, जिन्हें देखकर मां जरूर खुश हो जाएंगी। हम आपको बता रहे हैं कि मदर्स डे के मौके पर आप उन्हें किस तरह का तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खुद तैयार करें डिश
मदर्स डे के खास मौके पर आप मां को उनकी पसंदीदा डिश खुद तैयार कर उन्हें सर्व करें। आपके हाथों का खाना खाकर मां के चेहरे पर एक अलग मुस्कान होगी।
विज्ञापन

3 of 5
हैंडबैग - फोटो : Social media
ड्रेस या हैंडबैग
अगर आपकी मां को फैशन करना अच्छा लगता है तो आप उन्हें अच्छे से अच्छा ड्रेस व हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपकी मां का शौक भी पूरा हो जाएगा और मदर्स डे के मौके पर स्पेशल फील भी होगा।

4 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
नया गैजेट्स खरीदकर दें
अगर मां का फोन पुराना हो गया है तो आप उन्हें एक नया फोन खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा मां के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। इसके अलावा मां को हैंडमेड गिफ्ट भी दे सकते हैं आप।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cake
मां के लिए खास केक 
मदर्स डे के मौके पर मां के लिए खास केक तैयार करवा सकते हैं। और केक पर मां के लिए एक खास मैसेज लिखवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें