फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2021: इस मदर्स डे जानें पांच ऐसी बातें, जिससे अब तक अनजान होंगे आप

Fri, 07 May 2021 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock
हर साल की तरह इस साल भी मदर्स डे को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। मई महीने के दूसरे रविवार को मनाए जाने वाला मदर्स डे इस साल 9 मई को मनाया जाएगा। इस दिन मां के प्रति लोग अपना प्यार प्रकट करते हैं, और मां के इस दिन को खास बनाने का हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन आप इस दिन के बारे में कितना जानते हैं? मतलब ये कि कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे शायद आप अब तक अनजान होंगे। तो चलिए इस मदर्स डे इन दिलचस्प बातों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock
हर साल लोग मदर्स डे मनाते हैं, लेकिन आप शायद इस बात से अनजान होंगे कि साल 1908 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया और फिलाडेल्फिया में पहला मदर्स डे मनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock
वहीं, अमेरिकी प्रेसिडेंट वुड्रो विल्सन ने एक लॉ पास किया था, ये कानून 9 मई 1914 को पास किया गया था और इसमें लिखा था कि, मई महीने के हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा।

4 of 6
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock
जहां एक तरफ भारत, अमेरिका समेत कई अन्य देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है, तो वहीं, यूके में इस दिन को 6 मार्च को मनाया जाता है। चीन में मदर्स डे के दिन यहां के लोग अपनी मां को उपहार में गुलनार का फूल देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock
वहीं, ईसाई धर्म के लोग इस दिन को वर्जिन मेरी का दिन मानते हैं। ये लोग इस दिन उन्हें फूल और उपहार देकर प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock
हालांकि, इस दिन को लोग चाहे कैसे भी मनाते हों। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लोगों के अपने-अपने तरीके होते हैं, जो सबके अलग होते हैं। लेकिन सबका मकसद एक होता है और वो ये कि वो अपनी मां के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करते हैं और उनके इस दिन को खास बनाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें