फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2021: कोरोना काल में ऐसे मनाएं इस बार का मदर्स डे, घर पर ही बना सकते हैं इस दिन को खास

Thu, 06 May 2021 05:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
कोरोना काल होने की वजह से पिछले साल से देखा जा रहा है किसी भी त्योहार में पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही है। लोग आपस में मिल नहीं पा रहे हैं, और एक-दूसरे के साथ कोई त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। इसी कड़ी में हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला मदर्स डे आ रहा है, जो कि इस साल 9 मई को मनाया जाएगा। वहीं, भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से इस बार आपको ये दिन घर पर ही सेलिब्रेट करना पड़ेगा। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप घर पर भी इस दिन को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
घर पर ही पार्टी कर सकते हैं
  • कोरोना काल होने की वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है, और ऐसे समय में घर से बाहर जाना भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप अपने घर पर ही घरवालों के साथ अपनी मां के लिए पार्टी आयोजित कर सकते हैं। इस दौरान ध्यान रहे कि बाहर से किसी को न बुलाएं। आप घर पर मां की पसंद का खाना बना सकते हैं और उनके साथ इस दिन को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : Pixabay
उपहार दे सकते हैं
  • आप मदर्स डे पर अपनी मां को कोई उपहार दे सकते हैं। इसमें उनके लिए साड़ी, घड़ी, पर्स, शॉल, कोई ड्रेस या मां की पसंद की कोई चीज हो सकती है। जब आप इस दिन उन्हें ये उपहार देंगे, तो यकीन मानिए उनके लिए ये दिन काफी खास होगा।

4 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
पुरानी यादों को याद करें
  • आप घर पर रहकर अपनी मां के साथ इस दिन को यादगार बनाने के लिए मां से उनके बचपन की बातें पूछ सकते हैं। उनसे जान सकते हैं कि उनका बचपन कैसा बीता, उनके बारे में और बेहतर आप इस दिन जान सकते हैं। जब आप अपनी मां के साथ पुरानी यादों को याद करेंगे, तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
साथ में समय बिताएं
  • कोरोना काल है, तो घर से बाहर तो जाना है नहीं। ऐसे में आप अपनी मां के साथ घर पर समय बिता सकते हैं। आप और आपका पूरा परिवार इस दिन अपने मोबाइल फोन आदि चीजों से दूर रहकर अपनी मां को समय दे सकते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा और ये दिन उनको जिंदगी भर याद रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें