फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fresh Good Morning: सुबह उठने के बाद भी सुस्ती पीछा नहीं छोड़ती, तो इन तरीकों से हो जाएंगे फ्रेश

Fri, 14 Oct 2022 04:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Morning - फोटो : iStock
अधिकतर लोगों को सुबह उठने के बाद भी फ्रेश फील नहीं होता है। रात को सात से आठ घंटे की नींद लेने के बाद भी कई बार दिन में नींद आती रहती है। खुद को फ्रेश रखने के लिए फिर वो दिनभर चाय और कॉफी पीते रहते हैं जो कि सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे लोग रात को जल्दी सो जाते उसके बाद भी उन्हें सुबह उठने में दिक्कत होती है। अगर आप ऐसे लोगों में शामिल हैं तो जरूरत आपको इन टिप्स को फॉलो करने की, जिससे सुबह आप बिल्कुल फ्रेश तरीके से उठेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
sleep - फोटो : istock
जरूरी है अच्छी नींद
अगर आप सुबह बिना सुस्ती और आलस के उठना चाहते हैं तो सबसे पहले रात को सोने का टाइम तय कर लीजिए। साथ ही खाने के बाद कैफीन का सेवन ना करें। अल्कोहल और मोबाइल को ना चलाएं। इससे रात को नींद अच्छे से आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
सुस्ती - फोटो : iStock
वीकेंड्स पर भी उठे टाइम से
अगर आप चाहते हैं कि हर दिन आपकी नींद टाइम से खुले और सुस्ती ना लगे तो जरूरी है कि आप वीकेंड्स के दिन भी जल्दी उठे। इससे आपका रूटीन नहीं बिगड़ेगा और स्लीप साइकिल ठीक बना रहेगा। क्योंकि कई बार वीकेंड्स के अगले दिन सुस्ती और आलस लगता है। जिससे ऑफिस जाने का मन नहीं करता। 

4 of 6
Alarm
अलार्म के साथ उठे
अक्सर लोग सुबह उठने के लिए अलार्म लगाते हैं। लेकिन सुबह अलार्म बजने के बाद उसे बंद कर बार-बार सो जाते हैं। ऐसा आलस की वजह से करते हैं। अगर आप समय से उठना चाहते हैं तो अलार्म के साथ ही उठकर बैठ जाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
सुबह पिएं पानी - फोटो : Pixels
पिएं पानी
रातभर सोने की वजह से शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। इसलिए सुबह सुस्ती और आलस लगता है। सुबह उठने के बाद पानी जरूर पिएं। इससे आप फ्रेश महसूस करेंगें। साथ ही सुबह के समय पानी पीना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
morning walk - फोटो : pixabay
करें एक्ससाइज
सुबह उठने के बाद थोड़ी एक्सरसाइज आपको फ्रेश फील कराएगी। जिससे आलस और सुस्ती दूर भागेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें