फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emoji History: कभी सोचा है आखिर क्यों होता है इमोजी का रंग पीला, जानें यहां

Fri, 14 Oct 2022 02:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इमोजी
आजकल इमोजी के जरिए अपनी भावनाओं को जाहिर करना बिल्कुल आम बात हो गई है। खासतौर पर यंगस्टर्स सबसे ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया फिर वो चाहे फेसबुक हो या व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, लगभग सब पर इन इमोजी के जरिए लोग भावनाओं को जाहिर करते हैं। खुशी हो या दुख, रोना हो या हंसना, गुस्सा जाहिर करने से लेकर किसी को शुभकामना देने के लिए इमोजी है। जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है। इन इमोजी की मदद से कम्यूनिकेशन आसान हो गया है। बस एक इमोजी भेजकर अपने दिल की बात कही जा सकती है। तो चलिए जानें आखिर कब हुआ इन इमोजी का जन्म और क्यों इसका रंग पीला होता है। 
विज्ञापन

2 of 4
Emoji - फोटो : Pixabay
इमोजी का इतिहास
इमोजी का जन्म साल 1999 में हुआ था। जापान के व्यक्ति शिगेताका ने इसे बनाया था। शिगेताका ने इमोजी में इ का मतलब पिक्चर और मोजी का मतलब कैरेक्टर को बताया था। भावनाओं को पिक्चर के माध्यम से दूसरों तक पहुंचाना ही इमोजी माना जाता है। बता दें कि इमोजी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि इसे देखते हुए ऑक्सफोर्ड ने साल 2013 में इमोजी शब्द को शामिल किया था।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर दिन सात अरब से भी ज्यादा इमोजी का प्रयोग होता है। जिनमे से दस इमोजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की गईं। ये इमोजी है दिल के साथ मुस्कारने वाली, हंसते हुए आंसू, हाथ जो़ड़ना, रेड हार्ट, रोना, खुशी, थम्स अप, फेस ब्लोंइंग किस, मुस्कुराती आंख, आंखों पर दिल के साथ मुस्कराना शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Emoji - फोटो : pixabay
ये सारी इमोजी तो लाइफ का हिस्सा बन चुकी हैं। अब तक कुल 3633 इमोजी बन चुके हैं। जबकि व्हाट्सएप पर 800 इमोजी हैं। कुल मिलाकर 3633 भाव बिना शब्द के व्यक्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
emoji - फोटो : Pixabay
इन इमोजी का रंग हमेशा पीला होता है। लगभग सारी इमोजी पीले रंग की ही होती है। इस बारे में रिसर्च में बात सामने आई है कि पीले रंग में इमोजी खिलती हुई दिखती है। पीला रंग खुशी का प्रतीक होता है। वहीं इमोजी भी सबसे ज्यादा सकारात्मक भाव को व्यक्त करने के लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें