फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: मानसून में घर पर आसानी से उगाएं रसोई के ये 5 मसाले

Sat, 27 Jul 2024 11:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

मसाले उगाना तो काफी आसान भी होता है, एक गमले में आसानी से जरूरी मसालों को उगा सकते हैं। उन पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत भी नहीं होती। आइए जानते हैं घर के गमलों में कौन से मसाले आसानी से उगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के लिए गार्डनिंग टिप्स - फोटो : istock
Gardening Tips: अगर आप पौधारोपण या बागवानी का शौक रखते हैं तो मानसून सबसे उपयुक्त समय हो सकता है। इस मौसम में पेड़ों को पर्याप्त पानी मिल जाता है। जहां गर्मियों में बहुत तेज धूप पौधों को झुलसा देती है, वहीं सर्दियों की ओस पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है। बरसात के मौसम में पौधों को प्राकृतिक जल आपूर्ति मिलती है। इससे सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाती है। वहीं मृदा में नमी के कारण पौधों की जड़ों को अधिक पोषक तत्व मिल जाते हैं।

इसलिए अगर आपको भी घर पर बागवानी करने का शौक है, तो मानसून में कुछ पौधे लगा सकते हैं। घर पर पौधे लगाते समय रंग बिरंगे फूलों के अलावा रसोई के काम में आने वाले मसालों को उगाना मजेदार अनुभव हो सकता है। मसाले उगाना तो काफी आसान भी होता है, एक गमले में आसानी से जरूरी मसालों को उगा सकते हैं। उन पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत भी नहीं होती। आइए जानते हैं घर के गमलों में कौन से मसाले आसानी से उगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मिर्च - फोटो : instagram
मिर्च

कितना अच्छा हो कि आपको सब्जी में स्पाइस बढ़ाने या चटनी बनाने के लिए मिर्च की जरूरत हो तो बाजार नहीं बल्कि घर के गमले से दो मिर्च तोड़ लाएं। घर पर मिर्च उगाना काफी आसान होता है। गमले में मिट्टी के साथ खाद, कोकोपीट और नीमखली मिलाकर उसमें मिर्च के बीज को चारों तरफ छिड़क दें। इन बीजों को हल्की मिट्टी डालकर ढक दें। पानी स्प्रे से दें। बीज अंकुरित होने का इंतजार करें। महज 20 दिन में मिर्च का पौधा बड़ा हो जाएगा और लगभग दो महीने उसमें मिर्च उग सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
जीरा - फोटो : istock
जीरा

जीरा के पौधे को आसानी से घर पर भी उगा सकते हैं क्योंकि यह ज्यादा बड़ा नहीं होता तो गमले में लगाया जा सकता है। जीरा लगाने के लिए अच्छी किस्म के बीज ले आएं। मिट्टी, कोकोपीट, रेत और आर्गेनिक कम्पोस्ट से गमले को भर दें और बीज डालें। पौधे को बड़ा होने दें। थोड़ी कटिंग करते रहें ताकि ज्यादा डालियां बनें और फूल आएं।

4 of 6
coriander - फोटो : Freepik
धनिया

गमले में धनिया भी उगा सकते हैं। धनिया के बीज गमले में डालें और जब वह बढ़ने लगे तो उसमें फूल व बीज दोनों बनने लगेंगे। लंबे समय तक धनिया उगाने के लिए बड़े गमले का उपयोग करें।
विज्ञापन

5 of 6
सौंफ - फोटो : istock
सौंफ

आपके पास घर पर जो सौंफ हैं, उसे ही मिट्टी, कोकोपीट, रेत और आर्गेनिक कम्पोस्ट के साथ मिलाकर पौधा लगाएं। इसके लिए सौंफ के बीज को हाथ से मसलकर मिट्टी में डालें। पानी का छिड़कान करें और अच्छी धूप लगने दें। हालांकि गर्मियों की झुलसा देने वाले धूप से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी - फोटो : istock

हल्दी 

हल्दी के बिना सब्जी या दाल अधूरी है। हर भारतीय रसोई में हल्दी जरूरत होती है। आप हल्दी को घर पर गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं। अगर आपके पास कच्ची हल्दी की गांठ हो तो उसे उगाने का सही समय मानसून का है। हल्दी के पौधे को अच्छी धूप चाहिए होती है, इसलिए छत या बालकनी में गमला रखें, जहां कम से कम पांच घंटे की धूप पौधे को लग सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें