फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life Hacks: चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं टी बैग? इन पांच कामों में करें इस्तेमाल

Sat, 27 Jul 2024 10:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बार प्रयोग में लाए गए टी बैग्स को अक्सर लोग फेंक देते हैं। इस्तेमाल हो चुके टी बैग्स बहुत काम में ला सकते हैं। यहां आपको बेकार टी बैग्स के अन्य उपयोगों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
चाय - फोटो : Istock
Amazing Uses Of Tea Bags : टी बैग एक छोटा सा पैकेट होता है, जिसमें चाय या उबली व भिगोई हुई चाय की पत्तियां भरी होती हैं। इसे पानी में भिगोकर चाय बनाई जा सकती हैं। बाजारों में कई प्रकार और फ्लेवर के टी बैग्स मिल जाते हैं, जिनका उपयोग आप आसानी से चाय बनाने में कर सकते हैं। खासकर यात्रा या ऐसी जगहों पर जहां आप गैस स्टोव का उपयोग नहीं कर सकते हैं, टी बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि टी बैग केवल चाय बनाने के काम नहीं आते बल्कि कई कामों में उपयोग में लाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक टी बैग्स की जरूरत नहीं होती। एक बार प्रयोग में लाए गए टी बैग्स को अक्सर लोग फेंक देते हैं। इस्तेमाल हो चुके टी बैग्स बहुत काम में ला सकते हैं। यहां आपको बेकार टी बैग्स के अन्य उपयोगों के बारे में बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज की गंध करें दूर - फोटो : istock
फ्रिज की गंध करें दूर

कई बार फ्रिज में रखें किसी सामान या बहुत देर तक फ्रिज बंद रखने के कारण उसमें से महक आने लगती है। रेफ्रिजरेटर की बदबू को दूर करने के लिए उस के किसी कोने में टी बैग्स रख दें। दुर्गंध चली जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
बर्तन साफ करना - फोटो : Istock
बर्तन साफ करना

अक्सर बर्तनों पर गंदे दाग या निशान आ जाते हैं। गंदे बर्तनों को साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन टी बैग के उपयोग से गंदे बर्तनों को चमकाया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी में गंदे बर्तनों को डालें और उसमें टी बैग्स डालकर रातभर छोड़ दें। सुबह बर्तन साफ करें। सारे दाग साफ हो जाएंगे।

4 of 5
टी बैग्स - फोटो : Freepik
एयर फ्रेशनर

टी बैग्स का उपयोग एयर फ्रेशनर की तरह भी कर सकते हैं। इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को धूप में सुखा लें। अब इसमें पसंदीदा महक वाले तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और कमरे, बाथरूम जहां चाहें टांग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंह के छाले - फोटो : instagram
छाले की समस्या

मुंह में छालों की समस्या को टी बैग दूर कर सकता है। टी बैग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर उसे छाले वाली जगह पर लगाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें