फिटनेस
68 साल की उम्र में भी अपने जोश की वजह से युवाओं को मात देने वाले पीएम मोदी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाले, लंबी यात्राएं और लगातार होने वाली रैलियों में भी जोशीले अंदाज में भाषण देने की वजह से मोदी दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। खास बात यह है कि बेहद व्यस्त होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखाई देती। उनके जोशीले भाषण युवाओं को उनका दीवाना बना देते हैं।