फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहल: कभी वजन को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, अब ब्रह्मांड सुंदरी बनने से एक कदम दूर

Sun, 02 Sep 2018 04:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nehal chudasama
मुंबई की रहने वाली, गुजराती परिवार में पली बढ़ी नेहल चौडासमा के सिर पर मिस दीवा यूनिवर्स का ताज सजा। अब वह मिस यूनिवर्स 2018 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आपको बता दें ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर नेहल के लिए बिल्कुल आसान न था। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा था जब लोग उन्हें उनके वजन को लेकर मजाक बनाया करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
nehal chudasama
नेहल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी एक पुरानी तस्वीर को पोस्ट कर लिखा, इस तस्वीर को पोस्ट करने के लिए मुुझमें बिल्कुल हिम्मत नहीं थी। यह तस्वीर दो साल पहले की है। लोग उस समय मेरे वजन को लेकर मुझे बेइज्जत किया करते थे, लेकिन आज मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि अगर ये लोग नहीं होते तो शायद मैं अपने अंदर छिपी काबिलियत न जान पाती।
विज्ञापन

3 of 6
nehal chudasama
आप आज की नेहल को देखकर उनकी दो साल पहले की तस्वीरें देखेंगे तो आपको यकीन नहीं होगी कि यह नेहल ही है। नेहल का ये ट्रांसफॉर्मेशन वाकई देखने लायक है। हम सबके लिए यह प्रेरणादायक है।

4 of 6
nehal chudasama
नेहल की पुरानी तस्वीरों से इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। नेहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक Before and After वाली तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन

5 of 6
nehal chudasama
नेहल को रोजाना एक्सरसाइज करना, एथलेटिक्स, डांसिंग और खाना पकाना पसंद है। आपको बता दें नेहल वजन कम करने के बजाय सेहतमंद रहने पर विश्वास रखती हैं। इससे पहले भी वह कई ब्यूटी कंटेस्ट अपने नाम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nehal chudasama
नेहल का मिस दीवा 2018 का खिताब जीतने के बाद फिलहाल बॉलीवुड में एंट्री करने का कोई प्लान नहीं है। नेहल ने बताया कि वह अब मिस यूनिवर्स वर्ल्ड कंटेस्ट की तैयारी करेंगी। नेहल ने कहा, 'भारत ने पिछले 18 साल से मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं जीता है इसलिए मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें