घर एक ऐसी जगह है, जहां हम अपने सपनों को पूरा करने का सपना देखते हैं। अगर आप भी अपने सपने देखने के लिए एक आशियाने की तलाश कर रहे हैं, तो ये खास आपके लिए है। कहीं भी घर लेने से पहले इन छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखिए, और बाद में होने वाली परेशानियों से खुद को बचाइए।
विज्ञापन
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
2 of 8
- फोटो : Getty Images
सबसे पहले जहां घर लेने जा रहे हैं, उस जगह की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। वहां से अस्पताल, एटीएम, किराने की दुकान वॉकिंग डिस्टेंस पर होना चाहिए। रोजमर्रा की जरुरत के सामान आसानी से मिल जाएं, इस बात का ख्याल रखें। सबसे जरुरी चीज आपके पड़ोसी कैसे हैं, ये भी देख लीजिए।
विज्ञापन
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
3 of 8
- फोटो : Getty Images
घर लेने से पहले उसकी प्लंबिंग की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें कि घर में कहीं से पानी लीक तो नहीं हो रहा। क्योंकि अगर आपने उसी समय चेक नहीं किया, तो बाद में इस पर आपको अपनी जेब अच्छी-खासी ढीली करनी पड़ सकती है।
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
4 of 8
- फोटो : Getty Images
बिजली के उपकरण भी जांच लें। ये देख लें कि बिजली की अर्थिंग ढंग से हुई है कि नहीं? क्योंकि अगर उनकी अर्थिंग ठीक से नहीं हुई है, तो आपका लैपटॉप, मोबाइल खराब हो सकता है।
विज्ञापन
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
5 of 8
- फोटो : Getty Images
ये भी चेक कर लीजिए कि जो घर आप खरीदने जा रहे हैं, उनके दरवाजों और खिड़कियों से किसी तरह की कोई आवाज तो नहीं आ रही। अगर आपने इसको चेक नहीं किया तो बाद में ये आवाज आपका सुकून भी छीन सकती है।
विज्ञापन
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
6 of 8
- फोटो : Getty Images
जो चीज सबसे जरुरी है, वो है जहां आप रहने जा रहे हैं उस जगह की सुरक्षा। सोसायटी का वॉचमैन अजनबियों को चेक किए बिना कहीं उन्हें मोहल्ले या बिल्डिंग में घुसने तो नहीं देता? अगर ऐसा है तो उस घर को लेने से बचें।
विज्ञापन
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
7 of 8
- फोटो : Getty Images
कहने को छोटा है, लेकिन है बहुत जरुरी। ये जरुर देख लें कि कमरों में रोशनी और हवा ठीक तरह से आ पा रही है कि नहीं?
नई जगह घर लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें!
8 of 8
- फोटो : Getty Images
ये भी देख लें कि बिल्डिंग में अग्निशमक यंत्र यानि आग से बचने के उपकरण हैं या नहीं? ऐसा माना जाता है कि हर घर में ये मौजूद हो, लेकिन कुछ घरों में ये बस नाममात्र के होते हैं, इसलिए चेक कर लीजिए कि ये काम कर भी रहा है या नहीं?