Garmi Me Doodh Fatne Se Kaise Bachaye: गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने का सामान जल्दी खराब होने लगता है। अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर न करें तो कुछ ही घंटों में चीजें सड़ जाती हैं या खराब हो जाती है। दूध भी इन्हीं चीजों में से एक है, जो गर्मी में जल्दी फट जाता है। कई बार सुबह ताजा लाया गया दूध शाम तक खराब हो जाता है। कभी कभी तो उबालते समय ही फट जाता है।
इससे न सिर्फ पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि रोजमर्रा का काम भी प्रभावित होता है। जिन घरों में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, वहां दूध को सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी हो जाता है। उबालते समय या रखे-रखे दूध फट जाए तो लोग समझते हैं कि दूध की क्वालिटी खराब है, लेकिन कई बार इसकी असली वजह हमारी छोटी छोटी गलतियां या लापरवाही होती हैं।
दूध को गलत तापमान पर रखना, गंदे बर्तन में उबालना, बिल्कुल न उबालना या बार बार गर्म करना उसकी ताजगी खराब कर देता है। गर्मियों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए दूध को संभालने में थोड़ी भी लापरवाही उसे फाड़ सकती है।
अगर आप भी दूध फटने से परेशान हैं, तो इस लेख में आपको बताया जा रहा है कि दूध उबालते और स्टोर करते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप लंबे समय तक दूध को ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं।