Merry Christmas 2022 Wallpapers: दुनियाभर में आज क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्व है। क्रिसमस कई मायनों में खास होता है। साल के अंत का यह आखिरी त्योहार होता है। वहीं क्रिसमस को बड़ा दिन कहते हैं। इस दिन से राते छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस के दिन ही ईश्वर के पुत्र ईसा मसी का जन्म हुआ था, जिन्हें यीशु कहा जाता है। यीशु के जन्मदिन के मौके को और साल के आखिरी पर्व को लोग धूमधाम से मना रहे हैं। क्रिसमस पर लोग अपने परिवार के साथ चर्च जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं देते हैं। इस क्रिसमस की शुरुआत आप भी अपने प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर भेजकर कर सकते हैं। यहां आपको हिंदी के शानदार क्रिसमस वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके फेसबुक-व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाएं या संदेश के जरिए लोगों को भेजें।