फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2018: क्रिसमस से जुड़ी 5 ऐसी चीजें जो बनाती हैं इस त्योहार को बेहद खास

Tue, 25 Dec 2018 12:41 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
christmas day
क्रिसमस का त्योहार बच्चों से लेकर बड़े लोगों के लिए भी बेहद उत्साह लेकर आता है। ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।इस त्योहार को रोशनी, प्यार और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।लोग इस दिन क्रिसमस ट्री को बहुत प्यार से सजाते हैं।घरों को रंग-बिरंगी लाइट्स, डेकोरेटिव आइटम्स से सजाने के अलावा क्रिसमस से जुड़ी 5 ऐसी चीजें हैं जिनके बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा रह जाता है। खास बात यह कि इन चीजों के अपने खास मायने भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
candles
मोमबत्तियां हैं खुशियों का प्रतीक 
धर्म कोई भी हो उसका उत्सव मनाने के लिए प्रकाश का सहारा लिया जाता है।क्रिसमस पर प्रभु ईसा मसीह के सामने मोमबत्तियां जलाकर लोग उनसे अपने जीवन में प्रकाश की कामना करते हैं।अलग-अलग रंगों की मोमबत्तियां हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियों और सफलता का प्रतीक है। 
विज्ञापन

3 of 6
christmas bell
घंटियों से आती है सकारात्मक ऊर्जा 
प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर घंटियां बजाकर उल्लास मनाने का रिवाज है।माना जाता है कि घर को इस दिन घंटियों से सजाने से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।घंटियों की आवाज एक अलग तरह की उमंग पैदा करके मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। 

4 of 6
cake
केक से तनाव दूर 
क्रिसमस का त्योहार केक के बिना अधूरा है।केक खासतौर पर क्रिसमस पर बनाया जाता है।क्रिसमस के समय प्रकृति में ऊर्जा कम होने की वजह से लोगों का मन बुझा-बुझा सा रहता है।ऐसे में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर केक खाने से जो आनंद मिलता है, वह वाकई अद्भुत होता है।जो लोग तनाव से जुझ रहे हैं उन लोगों को क्रिसमस के दिन प्रभु को याद करके केक खाना और खिलाना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
उपहार 
लाइफ में आप अपने लिए जिस तरह की खुशियां चाहते हैं वैसी ही चीजों का उपहार आपको लोगों को या फिर किसी जरूरतमंद को भेंट करना चाहिए। इस मौसम में अन्न, वस्त्र और मिठाइयों का उपहार सबसे उत्तम माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
christmas prayer
मिलकर रहने का संदेश 
क्रिसमस के दिन मध्य रात्रि को की गई सामूहिक प्रार्थना सभी लोगों को एकसाथ मिलकर रहने का संदेश देती है।इस समय की गई ये प्रार्थना आपके दिल से निकलकर सीधा ईश्वर से आपको जोड़ देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें