फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2018:क्रिसमस डेकोरेशन से जुड़े ये 5 टिप्स घर में लगा देंगे चार चांद

Tue, 25 Dec 2018 12:39 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
christmas day
आज हर आम और खास क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ है। क्रिसमस का त्योहार रोशनी, प्यार और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। क्रिसमस का जश्न कई दिनों तक लगातार चलता रहता है। क्रिसमस के दिन छोटे बच्चे सांता क्लॉज के आने का इंतजार करते रहते हैं। इस दिन लोग अपने घर को सजाने के साथ क्रिसमस ट्री को भी खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। अगर इस क्रिसमस आप चाहते हैं कि आपका घर एकदम हटकर दिखे तो ये पांच टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
candles
कैंडल 
घर में किसी भी तरह की डेकोरेशन करनी हो तो कैंडल की रोशनी सबसे अहम भूमिका निभाती है। खासकर बात जब क्रिसमस की सजावट की हो रही हो तो घर को एक सॉफ्ट लुक देने के लिए कैंडल जलाई जा सकती हैं। आजकल बाजारों में नए-नए डिजाइन की कई तरह की कैंडल उपलब्ध हैं। लेकिन आप क्रिसमस को ध्यान में रखकर क्रिसमस थीम बेस्ड कैंडल जलाएं।
विज्ञापन

3 of 6
christmas day
रिबन
इस क्रिसमस आप सफेद, लाल और हरे रंग के रिबन खरीदकर उससे बॉ बनाकर कुकीज,क्रिसमस ट्री या फिर मिठाई के डब्बों को सजा सकते हैं। रिबन का ये डिजाइन घर या ऑफिस को ट्रेडिशनल लुक देगा।

 

4 of 6
christmas day
बच्चों के रूम को क्रिसमस ट्री से सजाएं
 बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज का खास मतलब होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए क्रिसमस के दिन अपने बच्चों के रूम में क्रिसमस ट्री जरूर सजाएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
christmas day
टेबल को डेकोरेट करें
आप अपने घर में मौजूद टेबल को क्रिसमस की रोशनी की तरह फ्लोटिंग कैंडल से जगमगा सकते हैं। टेबल को सजाने के लिए आप फूलों की मदद भी ले सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
christmas day
सांता क्लॉज
अपने घर और ऑफिस को क्रिसमस टच देने के लिए आप जगह-जगह छोटे-छोटे सांता क्लॉज लगा सकते हैं। आप चाहें तो सांता के साथ रंग-बिरंगी पोम-पोम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें