Meerabai Jayanti 2023 Wishes in Hindi: जब भी प्रेम की बात होती है तो भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र आता है और जहां-जहां कृष्ण हैं, वहां राधा और मीरा का नाम है। राधा कान्हा की प्रेयसी थी लेकिन मीरा कृष्ण की दीवानी। मीरा ने बचपन में ही कन्हैया की प्रतिमा को पति मान लिया था। आयु होने पर माता पिता ने मीराबाई का विवाह करा दिया लेकिन मीरा तो कृष्ण को पति मान चुकी थीं, कहते हैं जब उन्हें फेर हो रहे थे तो मीरा के हाथ में कान्हा का प्रतिमा थी। वह ससुराल उसी प्रतिमा को लेकर गईं और अंत तक कृष्ण की भक्ति और प्रेम में लीन रहीं।
कहा जाता है कि लगभग 1448 में मीराबाई का जन्म हुआ था। प्रतिवर्ष अश्विन मास की शरद पूर्णिमा के मौके पर मीराबाई जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 28 अक्तूबर को मीराबाई जयंती मनाई जा रही है। मीराबाई जयंती पर, आप उनकी प्रेमपूर्ण कविताओं को संदेश के रूप में भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं और प्रेम को प्रचारित-प्रसारित कर सकते हैं।