bhagat singh
भविष्यवाणी
हर माता- पिता अपने बच्चे के भविष्य के बारे में जानने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसी ही इच्छा भगत सिंह के माता-पिता की भी थी। जिसके चलते उन्होंने अपने बेटे की कुंडली एक पंडित को दिखाई।पंडित ने भगत सिंह के माता पिता को बताया की इस बच्चे का खूब नाम होगा। यह बच्चा बहुत ऊंचे पद पर जाएगा। इसके गले में एक सम्मानित चीज भी पहनाई जाएगी। बाद में भगत सिंह के गले में जो सम्मानित चीज पहनाई गई वो था देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा।